मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आये बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में शनिवार को बॉलीवुड की सबसे बड़ी पेशी हुई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण से साढ़े पांच घंटे, श्रद्धा कपूर से छह घंटे और सारा अली खान से पांच घंटे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, सारा और श्रद्धा ने ड्रग्स के सेवन करने से इनकार किया।
एनसीबी ने कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से सवाल किये। इस दौरान दोनों ने ड्रग्स चैट की बात कबूल की है। उधर, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से एनसीबी के बैलार्ड एस्टेट स्थित आॅफिस में पूछताछ की गयी।
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका के पहुंचने पर एनसीबी ने सबसे पहले उन्हें आरोपों के बारे में बताया। डेटा बैकअप लेने के लिए दीपिका के दो मोबाइल फोन ले लिये गये। उनसे कहा गया कि इस मामले में किसी संदिग्ध या आरोपी से बात नहीं करेंगी। उसके बाद एक अंडरटेकिंग पर साइन करवाये गये। उनसे कहा गया कि तीन फेज में पूछताछ की जायेगी, इसके लिए तीन-चार राउंड हो सकते हैं।
अब तक 18 गिरफ्तार
एनसीबी के साउथ-वेस्टर्न रीजन के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि शनिवार को करिश्मा प्रकाश, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के स्टेटमेंट दर्ज किये गये। शनिवार को कोई समन इश्यू नहीं किया गया। हमने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्षितिज रवि प्रसाद को किया गया गिरफ्तार
करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उनके घर से गांजा मिला था। उन्होंने ड्रग्स पेडलर्स से ड्रग लेने की बात कबूल कर ली है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

