Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत और चीनी सेना की बैठक रही ‘अनिर्णायक’, अब शीर्ष स्तर पर होगी हाई लेवल मीटिंग
    Breaking News

    भारत और चीनी सेना की बैठक रही ‘अनिर्णायक’, अब शीर्ष स्तर पर होगी हाई लेवल मीटिंग

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लम्बे समय से तनाव जारी है। इस दौरान अनेक स्तर पर बातचीत हुई है लेकिन दोनों देशों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर व्याप्त तनाव को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए भारत और चीन की सेना ने शनिवार को बातचीत की। दोनों पक्षों ने उन बिंदुओं से सैन्य बलों को हटाने पर चर्चा की, जहां वह एक-दूसरे के आमने-सामने डटे हुए हैं।

    दोनों पक्षों के ब्रिगेड कमांडरों ने चुशुल में मुलाकात की। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली, लेकिन वार्ता ‘अनिर्णायक’ रही। दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधि सात सितंबर से लगातार बातचीत कर रहे हैं, जिस दिन चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने यथास्थिति बदलने का प्रयास किया था और नियंत्रण रेखा से लगते क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए भड़काऊ कदम उठाया था।

    दोनों देशों ने अब अगले कुछ दिनों के भीतर अपने छठे दौर की शीर्ष स्तरीय सैन्य वार्ता आयोजित करने का फैसला किया है। कोर कमांडर-14 से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिला प्रमुख मेजर जनरल लियू लिन दो अगस्त से नहीं मिले हैं। दोनों पक्षों की ओर से इन सैन्य अधिकारियों ने पहले कई बार की वार्ता में हिस्सा लिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच विश्वास अब पूरी तरह से टूट चुका है। चीन ने पैंगॉन्ग त्सो-चुशुल क्षेत्र में हजारों सैनिक, टैंक और हथियार जुटाए हैं। चीनी सैनिक भारतीय जवानों से चंद कदमों की दूरी पर ही हैं।

    भारतीय सैनिकों ने थाकुंग क्षेत्र से लेकर पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी किनारे पर गुरुंग हिल, स्पैंग्गुर गैप, मगर हिल, मुखपारी, रेजांग ला और रेकिन ला (रेकिन माउंटेन पास), और चुशुल के पास अन्य ऊंचाई वाली जगहों पर अपनी पहुंच स्थापित कर ली है। यह ऐसी जगहें हैं, जहां से भारतीय जवान चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।

    चीनियों ने भारतीय सैनिकों को पहाड़ की ऊंचाइयों से हटाने के लिए कई प्रयास किए हैं। भारत ने यह भी पाया है कि चीनी पक्ष ने एलएसी – पश्चिमी (लद्दाख), मध्य (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश) और पूर्वी (सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश) के तीन क्षेत्रों में सेना, तोप और बख्तरबंद वाहनों को जुटाना शुरू कर दिया है। भारत और चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास चार महीने से आमने-सामने हैं। कई स्तरों के संवाद के बावजूद, कोई सफलता नहीं मिली है और गतिरोध जारी है।

    लद्दाख के स्पैंगगुर गैप में शूटिंग रेंज के भीतर भारत और चीन के सैनिक

    चीन ने पूर्वी लद्दाख के पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी हिस्से में स्पैंगगुर गैप में हजारों सैनिकों, टैंकों और होवित्जर तोपों को जुटा लिया है। चीनी सैनिक भारतीय जवानों से राइफल रेंज के भीतर यानी चंद कदमों की दूरी पर तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि चीन की ओर से की गई इस तैनाती के बाद से भारतीय सैनिक भी हाई अलर्ट पर हैं।

    भारतीय सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चुशुल के पास पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी तट पर के पास सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर अपनी पहुंच स्थापित कर ली है। इसके बाद चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने 30 अगस्त से स्पैंगगुर गैप में उत्तेजक सैन्य तैनाती की है, जो कि गुरुंग हिल और मागर हिल के बीच स्थित है।

    एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “चीनी पीएलए टुकड़ी और हथियारों की तैनाती को देखते हुए भारतीय सेना ने भी स्पैंगगुर गैप में उनके बराबरी की तैनाती की है। दोनों देशों की सेना और बंदूकें शूटिंग रेंज के भीतर (चंद कदमों की दूरी) हैं।” इसके अलावा सूत्रों ने कहा कि चीन ने सीमा के क्षेत्रों पर अपनी पकड़ मजबूत करने और तिब्बत क्षेत्र को स्थिर करने के लिए अपने मिलिशिया दस्ते तैनात किए हैं। उन्हें सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण ऊंचाई वाले क्षेत्रों से भारतीय सेना के सैनिकों को हटाने का काम सौंपा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र सरकार से तकरार के बीच कंगना रनौत आज राज्यपाल कोश्यारी से करेंगी मुलाकात
    Next Article अमेरिकी अखबार न्यूजवीक का बड़ा खुलासा, गल्वन घाटी में मारे गए थे 60 चीनी सैनिक
    shivam kumar

      Related Posts

      इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र

      June 30, 2026

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026

      हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version