Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लद्दाख में ‘ग्राउंड जीरो’ पर पहुंचे सेनाध्यक्ष ​नरवणे
    Breaking News

    लद्दाख में ‘ग्राउंड जीरो’ पर पहुंचे सेनाध्यक्ष ​नरवणे

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सैनिकों द्वारा ऊंचाई की कई पहाड़ियों पर कब्जा करने के बाद चीन के साथ बढ़े सैन्य तनाव के बीच नवीनतम परिचालन स्थिति की समीक्षा करने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम ​नरवणे दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को सुबह लद्दाख पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण पैंगोंग और अन्य जगहों पर हालात का जायजा लिया है। 
     
    सेना प्रमुख मनोज मुकुंद ​नरवणे अपने दो दिन की इस यात्रा के दौरान पूर्वी लद्दाख में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आगे के क्षेत्र का दौरा करेंगे। सेना कमांडर ने उन्हें चीन की घुसपैठ नाकाम होने के बाद के हालातों की जानकारी दी है। ​पैंगॉन्ग​ के दक्षिणी छोर पर 29/30 अगस्त की रात हुए ताजा घटनाक्रम के बाद ​से ​भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद बढ़ा है जिसके बाद अब सेना प्रमुख ने लद्दाख में हालात का जायजा लिया है। यहां नरवणे ने सेना के परिचालन मुद्दों और जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। तनाव के बीच पहुंचे सेना प्रमुख की यह यात्रा एलएसी पर मौजूद जवानों का मनोबल बढ़ाने का भी काम करेगी।
    ​​

    आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल एमएम ​​नरवणे लद्दाख की ​यह ​दो दिवसीय यात्रा ​​पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर ​यथास्थिति बदलने के चीन के नए प्रयासों के मद्देनजर ​है​​।​​ हालांकि ​बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच ​​दोनों देशों के कमांडर लेवल के बीच हो रही बातचीत का आज चौथा दिन है लेकिन ​क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए​ सेना प्रमुख का ‘ग्राउंड जीरो’ पर पहुंचना ​मायने रखता है​।​ लद्दाख क्षेत्र में परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए​ पहुंचे ​​जनरल नरवणे को सेना के शीर्ष कमांडर्स ​ने मौजूदा ​स्थिति के बारे में जानकारी ​दी है​। ​इसके साथ ही सीमा पर सेना की तैनाती और​ क्षेत्र में ​युद्ध ​के लिहाज से भारतीय सेना की तैयारियों की​ समीक्षा की जाएगी​​।​​ ​​

    ​​पैंगॉन्ग​ के दक्षिणी छोर पर 29/30 अगस्त की रात हुए ताजा घटनाक्रम के बाद ​से ​भारतीय सेना ने ​उन महत्वपूर्ण पहाड़ी क्षेत्रों पर कब्जा कर​ने का अभियान छेड़ दिया है​ जिन पर​ 1962 के युद्ध के बाद दोनों देश अब तक सैन्य तैनाती नहीं करते रहे हैं​​। ​​​भारत की सीमा में आने वाले इस पूरे इलाके में रणनीतिक महत्व की तमाम ऐसी पहाड़ियां हैं​ जिनमें भारत पहले ही काला टॉप और हेल्मेट टॉप अपने कब्जे में ले चुका है​ और अब गोस्वामी टॉप भी भारत के कब्जे में आने की खबर है​​।​ दोनों देशों के बीच कई इलाकों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) स्पष्ट न होने की वजह से चीन और भारत के बीच के घुसपैठ को लेकर विवाद होते रहे हैं। इस बार पैन्गोंग झील के दक्षिणी छोर का लगभग 70 किमी. क्षेत्र भारत और चीन के बीच नया हॉटस्पॉट बना है। यह नया मोर्चा थाकुंग चोटी से शुरू होकर झील के किनारे-किनारे रेनचिन ला तक है। ​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन में बने पबजी समेत 118 और मोबाइल ऐप्स को भारत ने किया बैन
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 38 लाख के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version