Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत ने पाकिस्तान को मानवाधिकार, अल्पसंख्यक उत्पीड़न और आतंकवाद के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में घेरा
    Top Story

    भारत ने पाकिस्तान को मानवाधिकार, अल्पसंख्यक उत्पीड़न और आतंकवाद के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में घेरा

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को मानवाधिकारों के उल्लंघन, सीमापार आतंकवाद और अपने यहां अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के लिए कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि पड़ोसी देश भारत के खिलाफ घृणा से भरा दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का दुरुपयोग कर रहा है।

     

    संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय शांति की संस्कृति के मंच पर भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सरजमी और सीमा पर हिंसा की संस्कृति का प्रसार कर रहा है। पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न जारी है तथा ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मनमानी कार्रवाई की जा रही है। पाकिस्तान के यह कुकृत्य अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के लिए चिंता का विषय है।

    प्रतिनिधि ने अल्पसंख्यक समुदाय की बालिकाओं के अपहरण, उनके जबरन धर्म परिवर्तन और उनके साथ बलात्कार की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को पाकिस्तान में ज्यादतियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान अल्पसंख्यकों के हालात और बदतर हो गए हैं।

    एक अन्य मंच पर भारत ने आतंक को फैलाने वालों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को मजबूत इच्छाशक्ति दिखाने की अपील की। पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी बाल अधिकारों के सबसे ज्यादा शोषण में शामिल हैं।

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर चर्चा के दौरान भारत ने एक बयान में कहा कि आतंक के नेटवर्क ने शांति और स्थिरता को खतरे में डालते हुए अपने पांव फैलाए हैं। इससे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।  वे भय और अनिश्चितता की भावना के साथ रहते हैं और अक्सर शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाते हैं।

    भारत ने अपने वक्तव्य में कहा कि परिषद के बाल संरक्षण एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आतंकवाद से मुकाबला करने को लेकर बने तालमेल को जमीनी स्तर पर उतारना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं विधायक इरफान अंसारी
    Next Article स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को मानवता के एक नए विचार के साथ पेश किया : शाह
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

      May 12, 2025

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version