Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»विमानों का सबसे सुरक्षित पनाहगाह बनेगा कोलकाता एयरपोर्ट, तैयारियां पूरी
    ताजा खबरें

    विमानों का सबसे सुरक्षित पनाहगाह बनेगा कोलकाता एयरपोर्ट, तैयारियां पूरी

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं के हिस्से के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट विमानों के लिए सबसे सुरक्षित पनाहगाह बनने जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां अत्याधुनिक सर्विस सेंटर बनाया जा रहा है। यह काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन बढ़ जाएगा। इससे एयरपोर्ट प्रबंधन का न सिर्फ रेवेन्यू बढ़ेगा बल्कि कोलकाता से नार्थ-ईस्ट राज्यों व साउथ-ईस्ट एशिया से उड़ानों की संख्या भी बढ़ेगी।

    एयरपोर्ट डायरेक्टर कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि कुल 3 हैंगरों का निर्माण किया जा रहा है। जैसे यह बन जाएगा, इसके बाद इसे विमान के मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाउल (एमआरओ) के लिए एजेंसी को दे दिया जाएगा। यहां बोइंग 737 तथा एयरबस 320 के रखरखाव व मरम्मत का काम होगा।
    उन्होंने बताया कि लगभग 85 फीसद परियोजना का काम पूरा कर लिया गया है।अगले साल कुछ समय के लिए एमआरओ फर्मों को बुनियादी ढांचे को लीज पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की जाने की उम्मीद है।
    एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो भारतीय एमआरओ उद्योग तेज गति से बढ़ रहा है। वर्तमान में यह सालाना 11,000 करोड़ रुपये का है। एयरपोर्ट पर बनने वाले इन हैंगरों का निर्माण नारायणपुर के पास रनवे के पूर्वी हिस्से में किया जा रहा है। टैक्सी-वे और एप्रॉन क्षेत्र पर काम पूरा हो गया है। लॉकडाउन के दौरान यह काम बंद हो गया था लेकिन जुलाई में फिर से इसे शुरू किया गया। यह एक एयरलाइन या तीसरी पार्टी एमआरओ फर्म को लीज पर दिया जा सकता है।
    लॉकडाउन के दौरान 40 विमान करते हैं नाइट स्टे:
    करीब 40 विमान जिनमें ज्यादातर ए 320 या बी 737 हैं, रात में एयरपोर्ट पर स्टे कर रहे हैं। अगर इन हैगरों को चालू कर दिया जाएगा तो इससे विमानों को एमआरओ सुविधा आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा, उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार होने के नाते कोलकाता इस क्षेत्र में एमआरओ के लिए एक मिनी-हब बन सकता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को मानवता के एक नए विचार के साथ पेश किया : शाह
    Next Article भारत-चीन में 5 मुद्दों पर बनी सहमति, जारी रहेगी बातचीत
    sonu kumar

      Related Posts

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version