Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश की राजधानी में खुलेगा राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान:अर्जुन मुंडा
    Breaking News

    देश की राजधानी में खुलेगा राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान:अर्जुन मुंडा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नई दिल्ली/रांची|  केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में शुक्रवार को नई दिल्ली के आईआईपीए परिसर में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (एनआईटीआर) की स्थापना के लिए मंत्रालय और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। प्रस्तावित राष्ट्रीय संस्थान कुछ महीनों में कार्यशील हो जाएगा और देश भर में फैले प्रतिष्ठित सरकारी और गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण जनजातीय अनुसंधान में लगाया जाएगा।
    जनजातीय मामलों के सेंटर ऑफ एक्सेलेन्स (सीओई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन के समापन सत्र में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के सचिव दीपक खांडेकर और आईआईपीए के महानिदेशक एसएन त्रिपाठी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। वेबिनार के माध्यम से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने व्यावहारिक मॉडल तैयार किए हैं जो नीतिगत पहलों द्वारा लागू किए जाने वाले कार्य अनुसंधान के हिस्से के रूप में अंतिम समाधान प्रदान करते हैं। देश की राजधानी में राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान संस्थान खुलेगा।
    उन्होंने कहा कि जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (टीआरआई) की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके शोध में भविष्य के विकास के लिए रोड मैप तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मंत्रालय जनजातीय जीवन और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान के लिए जनजातीय अनुसंधान संस्थानों को वित्तपोषित कर रहा है लेकिन अब उनके शोध में नीति के साथ अनुसंधान पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि नए राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान में जनजातीय विकास और जनजातीय कला के बारे में छात्रों को शिक्षित करने के लिए एक शैक्षणिक विंग भी होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलूट कांड का खुलासा, छह गिरफ्तार
    Next Article आतंकियों, दुर्दांत अपराधियों को नहीं दी जा सकती पैरोल और फरलो: केंद्र सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version