चीन के साथ फिर से बनती तनाव की स्थिति के मद्देनजर राजनाथ सिंह आज से तीन दिनी रूस दौरे पर रवाना होंगे।वे शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के ग्रुप में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।