Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रूस की कोरोना वैक्सीन कसौटी पर खरा उतरी, दुनिया में इसी साल टीकाकरण की उम्मीद बढ़ी
    Breaking News

    रूस की कोरोना वैक्सीन कसौटी पर खरा उतरी, दुनिया में इसी साल टीकाकरण की उम्मीद बढ़ी

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 5, 2020Updated:September 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंटरनेशनल डेस्कः रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन पर्याप्त एंटीबॉडी के साथ प्रतिरोधी क्षमता पैदा करने में सफल रही है। इससे दुनिया में इसी साल टीकाकरण होने की संभावना प्रबल हो गई है। प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल लैंसेट ने शुक्रवार को बताया कि अध्ययन में कोविड का यह टीका खरा उतरा है। टीके से उत्पन्न एंटीबॉडी वैसी ही है, जैसी कि कोविड-19 से इलाज के बाद स्वस्थ मरीजों में दिखती है। वायरस से लड़ने वाली टी सेल की प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक रही है।

    रूस में कोरोना वैक्सीन के परीक्षण पूरे करने के पहले टीकाकरण को लेकर उठ रही आशंकाएं निर्मूल साबित होती दिख रही हैं। रूस अक्तूबर से बड़े पैमाने पर स्पूतनिक वी का टीकाकरण शुरू करेगा। 20 देशों (तुर्की, फिलीपींस आदि) से एक अरब खुराक का करार किया है और रूस उत्पादन को लेकर भारत के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संपर्क में है। दरअसल, रूस ने पहले दो चरणों के मानव परीक्षण पूरे करने के बाद 11 अगस्त को टीके के मानकों पर खरा उतरने और टीकाकरण शुरू करने का ऐलान किया था।

    हालांकि रूस के पहले दो चरणों के परीक्षणों का WHO या किसी अन्य प्रतिष्ठित संस्था ने निरीक्षण नहीं किया। ऐसे में टीके पर दुनियाभर की वैज्ञानिक संस्थाओं ने संदेह जाहिर किया था। रूस का गामेलया रिसर्च इंस्टीट्यूट 40 हजार वालंटियर पर टीके के तीसरे चरण का परीक्षण भी कर रहा है। हालांकि, जोखिम वाले समूहों को पहले ही टीका दिया जा रहा है। लैंसेट की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर रूसी टीके पर पहली मुहर है।

    लैंसेट ने पाया कि पहले दो चरण में टीका लेने वाले 76 वालंटियर में पर्याप्त एंटीबॉडी पैदा हुईं और इसने कोविड-19 वायरस को बेअसर कर दिया। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रापिकल मेडिसिन के वैज्ञानिक ब्रेंडन रेन ने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर है, लेकिन हमें तीसरे चरण के परीक्षण का इंतजार करना होगा। टीकाकरण में बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द जैसे मामूली दुष्प्रभाव नजर आए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार दूसरे दिन सस्‍ता हुआ डीजल, पेट्रोल का भाव स्थिर
    Next Article BSNL की हालत खराब, 20 हजार वर्करों को निकालने की तैयारी में कंपनी
    sonu kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version