रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी में 22 सितंबर की शाम को चाय पी रहे •ााजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम डब्लू यादव और कार्तिक मुंडा हैं। इस बात की जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। ग्रामीन एसपी ने बताया कि डब्लू यादव 21 तारीख की शाम बनारस से रांची पहुंचा था। डब्लू यादव को लेकर जीतराम मुंडा का फुफेरा भाई कार्तिक मुंडा मनोज मुंडा के घर पर गया था।उसके बाद ही भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या करने की योजना बनाई गई गई थी। डब्ल्यू यादव की पहले से ही अपराधिक छवि रही है।साल 2015 में डब्लू यादव ने बनारस में एक छात्र नेता की हत्या कर दी थी। इस मामले में डब्लू यादव 5 साल जेल में रहा चुका है।डब्लू यादव पिछले साल जेल से छूटा था। इस मामले में भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड के सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version