Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
    Breaking News

    झारखंड में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी के एक लाख रूपये के इनामी नक्सली राकेश उरांव उर्फ मानकी उरांव (40) को कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। नक्सली राकेश उरांव के विरूद्ध जिले के कुरूमगढ़, चैनपुर और गुमला थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

    इस संबंध में गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने सोमवार को अपने कार्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार नक्सली से कड़ाई से पूछताछ होने पर उसने मरवा जंगल में जमीन के अंदर छिपा कर रखी विस्फोटक सामग्रियों की बात स्वीकार कर ली। उसके निशानदेही पर पुलिस ने 50 पीस नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पांच पीस तार से जुड़ा इलेक्ट्रिक डेटोनेटर,20 मीटर सेफ्टीफ्यूज, पांच पीस केलशेक्स पाउडर (जैल टाइप), पांच पीस नियोजेल, पांच पीस स्टार पोल, पांच पीस स्टार पाईप और एक पीस सस्पेक्टेड वायर डेटोनेटर बरामद किया है। मौके पर गिरफ्तार नक्सली को भी प्रस्तुत किया गया।

    एसपी ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा( माओवादी) का एक सक्रिय दस्ता सदस्य कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में छिपा हुआ है। साथ ही वह पुलिक की गतिविधियों के बारे भी सूचना संकलन कर रहा है। इस सूचना पर तुरंत एक छापामारी दल का गठन किया गया। 19 सितंबर को सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख मरवा के बारापाट पहाड़ी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। मगर उसे पुलिस ने दबोच लिया।

    एसपी ने बताया कि गुमला जिले के ग्राम कुल्ही थाना क्षेत्र निवासी राकेश उरांव उर्फ मानकी उरांव पर राज्य सरकार की ओर से एक लाख का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि राकेश उरांव पिछले दिनों पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गये रिजनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव के दस्ता में शामिल था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में अबतक 80.85 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई
    Next Article गैंगस्टर अमन साहू, सुजीत सिन्हा और गुर्गा दिनेश राम साक्ष्य के अभाव में बरी
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version