Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डॉ रामेश्वर उरांव ने नीतीश कुमार पर किया पलटवार
    Jharkhand Top News

    डॉ रामेश्वर उरांव ने नीतीश कुमार पर किया पलटवार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 22, 2021Updated:September 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। भाषा विवाद पर नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि बिहार में संथाल और उरांव की अच्छी आबादी है तो क्यों नहीं इन भाषाओं को बिहार सरकार मान्यता देती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय भवन में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही।

    डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि बिहार के बांका, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार बगहा बेतिया जैसे जिलों में संथाल और उरांव समाज के लोग काफी संख्या में निवास करते हैं, तो नीतीश कुमार ने उनकी भाषा को क्यों नहीं राज्य के नौकरियों में मान्यता प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों का विशेषाधिकार है। इसमें दूसरे को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बिहार और झारखंड राज्य जो अलग हुआ। उसमें भाषा-संस्कृति और समुदाय के भी मुद्दे शामिल थे। ऐसे में हमलोग इस निर्णय को लेने के लिए स्वतंत्र है। मंत्री रामेश्वर उरांव में नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार करते हुए हेमंत सरकार का समर्थन किया। जिसमें नीतीश कुमार ने भोजपुरी और मगही भाषा के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नसीहत दी थी।

    स्टेट फूड कारपोरेशन के गोदाम प्रबंधक की जल्द होगी बहाली

    मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि एसएफसी के गोदामों के प्रबंधक के पद लगभग रिक्त हो गए हैं। इन सभी पदों पर बहुत जल्द नियुक्ति की जाएगी। अब बहाली संविदा के आधार पर होगी। इसके साथ ही खाद आपूर्ति विभाग के अन्य पदों पर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा नियुक्ति होगी। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य के कई अनाज गोदामों में रखे अनाज के सड़ने की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी खाद्य आपूर्ति मंत्री ने दी। उन्होंने कहा कि वह वैसा मंत्री नहीं जो मुख्यालय में एसी चेंबर में बैठकर काम करे। राज्य का भ्रमण कर जमीनी हकीकत का पता करेंगे और जहां कहीं भी गड़बड़ियां मिलेगी उस पर कार्रवाई होगी और उसे सुधारा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

    NITISH KUMAR rameshwar oraon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेदिनीनगर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    Next Article झारखंड के 20 अधिकारियों ने प्रोन्नति के लिए हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version