हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। शिमला से सटे कंडाघाट उपमंडल में शायरी के नजदीक भारी भूस्खलन से शिमला-नालागढ़ सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। इससे शिमला से नालागढ़ सड़क मार्ग पूरी तरह अवरूद्व हो गई है, वहीं कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दोैरान सड़क पर ने कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। शुक्रवार दोपहर से शाम तक चंद घंटों की बारिश इस सड़क पर भारी पड़ी। देर शाम भारी भूस्खलन से सड़क का हिस्सा तबाह हो गया, जिससे कई घंटे यातायात प्रभावित रहा। भूस्खलन से सड़क किनारे बने मकानों को भी खतरा पेैदा हो गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम भारी बारिश की वजह से सड़क अचानक धंस गई। लोकनिर्माण विभाग के कर्मी सड़क बहाली के कार्य में जुट गए हैं और सड़क को सुचारू करने में समय लग सकता है।

इस बीच मौेसम विभाग ने आगामी नोै सितम्बर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया है। प्रदेश के मैेदानी एवं मध्यपर्वतीय इलाकों में सात सितम्बर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version