Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर नहीं है कोई चोट के निशान, परिवार ने कही ये बात
    टीवी जगत

    सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर नहीं है कोई चोट के निशान, परिवार ने कही ये बात

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (40) का वीरवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने रात को सोने से पहले दवाई खाई थी, लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दवाई लेने के बाद सिद्धार्थ सुबह उठ नहीं पाए। उनके शव का कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। टीवी जगत के लोग लगातार सिद्धार्थ के घर पहुंच रहे हैं। मुंबई पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कैसुआलिटी वार्ड में कई बार सिद्धार्थ शुक्ला की बोड़ी की बारीकी से जांच की गई और डॉक्टर को उनकी बॉडी पर कहीं भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले है।

    टीम ने जारी किया बयान
    वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की टीम की तरफ से एक बयान में कहा गया- हम भी उतने ही सदमे में हैं, जितना आप सभी। हम चाहते हैं कि आप सभी इस कठिन समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और मौत को लेकर कोई अफवाह न फैलाए। सिद्धार्थ की पीआर टीम के रूप में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि उनके परिवार को शोक करने दें। हम सब दर्द में हैं।

    सुबह 3 बजे सिद्धार्थ शुक्ला के सीने में उठा था दर्द
    एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला यूं चले जाने हर किसी को दुखी कर गया। सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में वीरवार ( 2 सितंबर) को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। सिद्धार्थ ने निधन की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फैंस को अब भी यकीन नहीं हो रहा, हर कोई सदमे में है। निधन से पहले रात में सिद्धार्थ के साथ क्या हुआ था, इसे लेकर हर किसी के मन में सवाल हैं। खबरें हैं कि सिद्धार्थ सुबह 3 से 3.30 बजे उठे थे।

    पुलिस के सोर्स ने बताया- ‘सुबह 3 से 3.30 बजे के करीब सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत थोड़ी खराब हुई थी। उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था उन्होंने अपनी मां को इस बारे में बताया। सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें पानी पिलाया और उन्हें सुलाया। हालांकि, सुबह सिद्धार्थ शुक्ला उठे ही नहीं सिद्धार्थ की मां ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं किया। इसके बाद एक्टर की मां ने सिद्धार्थ की बहनों को बुलाया और फिर फैमिली डॉक्टर को बुलाया। सिद्धार्थ को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSiddharth Shukla Death: सिद्धार्थ के आखिरी 15 घंटे में क्या-क्या हुआ? सुकून से सोए फिर ऐसे बिगड़ी तबीयत
    Next Article एचडीएफसी लाइफ 6,687 करोड़ रु में करेगी एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस का अधिग्रहण
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version