Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान पर कार्यशाला आयोजित
    Jharkhand Top News

    ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान पर कार्यशाला आयोजित

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान के तहत गुरूवार को विकास भवन में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला में ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान से संबंधित उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी गयी। इसमें नियमित रोजगार दिवस का आयोजन, नियमित ग्राम सभा का आयोजन, इच्छुक सभी परिवारों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराना, महिला एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कोटि के श्रमिकों के भागीदारी में वृद्धि, प्रति परिवार औसतन मानवदिवस में वृद्धि, जॉब कार्ड निर्गत, नवीनीकरण, जॉब कार्ड का सत्यापन, शत् प्रतिशत महिला मेट का नियोजन, एनएमएमएस के माध्यम से मेट द्वारा मजदूरों की उपस्थिति अपलोड करना, जीआईएस बेस्ड प्लानिंग और सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पाये गए मामलों का निष्पादन तथा राशि की वसूली शामिल हैं।

    ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास अभियान 22 सितम्बर से 15 दिसम्बर 2021 तक चिन्हित 150 प्रखण्डों में चलाया जाना है। इसका आवश्यकतानुसार जिला समिति द्वारा अन्य प्रखण्डों में विस्तारण किया जा सकता है। इस दौरान जिला में मनरेगा योजना की भी समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विशाल सागर ने योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यशाला में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम श्रीपति गिरि, निदेशक डीआरडीए सीमा सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र चौबे, प्रभारी विकास शाखा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड: जज मौत मामले की सुस्त जांच पर हाई कोर्ट नाखुश, फिर मांगी प्रगति रिपोर्ट
    Next Article अस्पतालों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, 21 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version