Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»23 सितंबर को आजसू अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन
    Breaking News

    23 सितंबर को आजसू अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन

    adminBy adminSeptember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। 23 सितंबर को स्व बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड  महिला मोर्चा का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि झारखंड आंदोलन के मसीहा बिनोद बिहारी ने शिक्षित, संगठित और स्वाभिमानी समाज की परिकल्पना की थी। 23 सितंबर को उनकी जयंती है। इस दिन आजसू पार्टी की ओर से अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी प्रखंडों में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन को लेकर प्रदेश और जिला की सभी महिला नेत्रियों को अलग-अलग प्रखंडों की जिम्मेदारी दे दी गयी है। डॉ भगत ने कहा कि आजसू पार्टी आधी आबादी को गोलबंद कर, उनके हक-अधिकार के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। प्रखंड सम्मेलन के दौरान राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और सरकार द्वारा स्थानीय नीति एवं आरक्षण को लेकर लिए गए निर्णयों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी मंथन किया जाएगा। सभी प्रखंडों में संगठन का गठन, पुनर्गठन और विस्तार किया जाएगा। साथ ही साथ प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान और जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम को गति देने पर भी की चर्चा की जाएगी। प्रखंड सम्मेलन के दौरान अखिल झारखंड महिला मोर्चा के भावी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि 16 अक्टूबर को अखिल झारखंड महिला मोर्चा का सभी जिलों में जिला सम्मेलन तथा 6 नवंबर को राज्यस्तरीय अधिवेशन होना भी पूर्व से तय है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने दिया डीसी को एक ही जगह पर 60 से 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश
    Next Article लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मार्क-2 का उत्पादन 2028-29 तक शुरू करेगा एचएएल
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version