Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, कहा- आलाकमान का आदेश सर्वोपरि
    Breaking News

    अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, कहा- आलाकमान का आदेश सर्वोपरि

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 23, 2022Updated:September 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर/कोच्चि। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। गहलोत ने कोच्चि में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से शुक्रवार को मुलाकात के बाद कहा कि राहुल ने स्पष्ट कर दिया है कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा। गहलोत ने कहा कि मैं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरूंगा, मेरे लिए आलाकमान का आदेश सर्वोपरि है।

    मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि मैंने राहुल गांधी से कई बार अनुरोध किया कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। राहुल ने कहा कि मुझे मालूम है कि सब लोग चाहते भी हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने प्रस्ताव पास किया, कार्यकर्ता चाहते हैं तो मेरे दिल में उनके प्रति सम्मान बहुत ज्यादा है, परन्तु एक बार हमने कुछ कारणों से तय कर लिया कि इस बार गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बने।

    कांग्रेस के नेतृत्व के संदर्भ में राहुल गांधी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ वाले बयान और अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने की सूरत में मुख्यमंत्री के रूप में उनके संभावित उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि मौजूदा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान में पार्टी मामलों के प्रभारी और महासचिव अजय माकन इस संबंध में फैसला लेंगे।

    नामांकन की तिथि के सम्बंध में गहलोत ने कहा कि तारीख तो मैं अब जाकर फिक्स करूंगा परन्तु ये तय है कि मुझे कॉन्टेस्ट करना है। मैं देखता हूं ये पार्टी इनर डेमोक्रेसी की बात है। सब मिलकर एक नई शुरुआत करें और मुझे उम्मीद है कि जो हालात देश के हैं, उसके लिए प्रतिपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है, उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। तमाम जो हमारे कांग्रेस के साथी भी हैं, चाहे वो कॉन्टेस्ट भी करते हैं, तब भी कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि चुनाव के परिणाम के बाद में हम सब मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर, गांव स्तर, जिला स्तर पर मजबूत करें और जो विचारधारा हमारी है, उसको बेस बनाकर हम लोग आगे बढ़ें और एक मजबूत प्रतिपक्ष के रूप में उभरकर आएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की पत्नी से की मुलाकात
    Next Article भाजपा सरकार देश में नहीं चाहती विपक्ष : खड़गे
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version