Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेसियों ने रांची में निकाली पदयात्रा, नेता कार्यकर्ता हुए शामिल
    Jharkhand Top News

    भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेसियों ने रांची में निकाली पदयात्रा, नेता कार्यकर्ता हुए शामिल

    adminBy adminSeptember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झारखंड की राजधानी रांची में भी पदयात्रा निकाली गयी। यह यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से होकर शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक होते हुए शहीद स्मारक पहुंची।

    यह पूरे देश की यात्रा है: राजेश ठाकुर
    पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा इतिहास लिखेगी। यह एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है। यह पूरे देश की यात्रा है। उन्होंने कहा कि देश बड़े आर्थिक संकट से घिरा है और त्रासदी की तरफ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत के लोगों की आवाज को सुनने के लिए शुरू की गयी है। हम आरएसएस और बीजेपी की तरह भारत के लोगों की आवाज को दबाना नहीं चाहते हैं। भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं। यही है इस यात्रा का मकसद। यह कांग्रेस पार्टी की यात्रा है, देशहित में सभी इसमें शामिल हो सकते हैं।

    जाति और कपड़े के नाम पर सामाजिक ध्रुवीकरण हो रहा है: बंधु
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आज जो सामाजिक ध्रुवीकरण हो रहा है, जाति के नाम पर, कपड़े के नाम पर, खाने के नाम पर यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भयंकर तरीके से सामाजिक ध्रुवीकरण हो रहा है, भारत जोड़ने की जरूरत है।

    भारत को जोड़ना जरूरी : बन्ना गुप्ता
    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा के पीछे एक बड़ी सोच हमारे नेता राहुल गांधी की है। उनका मानना है कि जो आर्थिक विषमताएं हैं, महंगाई के कारण, बेरोजगारी के कारण, जीएसटी के कारण, हमारे देश के सामने जो आर्थिक चुनौतियां हैं, विषमताएं बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण एक तरीके से विभाजन हो रहा है समाज का, आर्थिक विषमताओं के कारण, तो इसलिए भारत को जोड़ना है।

    पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखदेव भगत, अनादि ब्रह्म, केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, रवींद्र सिंह, सुनील सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, गजेन्द्र सिंह, सुरेश बैठा, शमशेर आलम, नेली नाथन, आदित्य विक्रम जायसवाल, केदार पासवान, अमरेंद्र सिंह, बबलु शुक्ला, अजय नाथ शाहदेव, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, सलीम खान, शशि भूषण राय, सुरेंद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, राजन वर्मा, एनूल हक, बेलस तिर्की, चंद्रशेखर शुक्ला, जमील खान, जगरनाथ साहू, छोटू सिंह, त्रिवेदी, मदन महतो, गुजजार अहमद, प्रिंस बट्ट, अजय सिंह, दीपक ओझा, सुरेन्द्र साहू, नितिन सिरमौर्य, सजल चौबे, अजय चौधरी, सुन्दरी तिर्की, मेहुल प्रसाद, निवारण, राजीव नारायण प्रसाद, मनीष कुमार, मोजिबुल्लाह, शहीद अहमद, वेद प्रकाश तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश बांटनेवालों के मुंह से देश जोड़ने की बात शोभा नहीं देती: दीपक प्रकाश
    Next Article कूरियर से पहुंचा ‘शौर्य चक्र’ तो माता-पिता ने लौटाया कहा- शहादत के सम्मान को भेजा नहीं जाता
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version