Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंडः सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ पर प्राथमिकी
    Breaking News

    झारखंडः सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत नौ पर प्राथमिकी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • वायुयान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप

    देवघर। पुलिस ने गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढींगरा, पायलट समेत नौ लोगों पर वायुयान सुरक्षा मानक के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी डीएसपी सुमन आनंद के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

    बताया जाता है कि 31 अगस्त को दुमका में मृतका अंकिता के परिजनों से मिलने और उन्हें सहायता राशि देने सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य लोग देवघर दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे।

    इन पर आरोप लगाया गया है कि इसी दिन 5:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य उन्हें छोड़ने आये लोग एयरपोर्ट पहुंचे। सभी यात्री प्लेन के अंदर चले गये। कुछ देर बाद प्लेन का दरवाजा खुला और पायलट नीचे उतरे। पायलट एटीसी की तरफ गये। डीएसपी ने कहा है कि जब वह एटीसी के कंट्रोल रूम में पहुंचे, तो डायरेक्टर संदीप ढींगरा व पायलट पहले से ही मौजूद थे। वहां पायलट एटीसी कर्मियों पर दबाव डाल रहे थे कि चार्टर्ड प्लेन को उड़ान का क्लीयरेंस दिया जाये। कुछ ही देर बाद सांसद डॉ निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत चार लोग एटीसी रूम में पहुंच गये। डीएसपी का आरोप है कि उक्त लोगों ने जल्द क्लीयरेंस देने दबाव बनाया।

    डीएसपी ने आवेदन में कहा है कि एयरपोर्ट के संचालन के सुरक्षा मानकों का उक्त लोगों ने उल्लंघन करते हुए एटीसी में प्रवेश किया। नाइट ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाया। विवाद को लेकर अब देवघर जिला प्रशासन और सांसद आमने-सामने हैं।

    डीएसपी ने एफआईआर में कहा है कि देवघर में नाइट टेकऑफ व लैंडिंग अथवा प्राथमिक की सुविधा नहीं है। एक सितंबर को सीसीटीवी की जांच में मुकेश पाठक, देवता पांडेय व पिंटू तिवारी का एटीसी बिल्डिंग में प्रवेश पाया गया। डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की और यात्रियों को अप्रत्यक्ष रूप से एटीसी में रूम में प्रवेश करने का समर्थन किया।

    वहीं, इस संबंध में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि वह सिर्फ नाइट लैंडिंग की जानकारी लेने गये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूखे से निपटने के लिए विस्तृत योजना तैयार करें अधिकारी : हेमंत सोरेन
    Next Article रांची स्मार्ट सिटी के काम को बाबूलाल मरांडी ने रुकवाया, कहा
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version