रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से शुक्रवार को झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने जेसोवा द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेला में मुख्यमंत्री को सह -परिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बालों में जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह, सचिव निक्की टोप्पो, संयुक्त सचिव प्रेरणा मेहता, कोषाध्यक्ष स्टेफी और कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुमार और जया सिन्हा शामिल थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version