Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सिंगापुर जाने के लिए लालू ने सीबीआई से मांगा पासपोर्ट
    Breaking News

    सिंगापुर जाने के लिए लालू ने सीबीआई से मांगा पासपोर्ट

    adminBy adminSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांजद सुप्रीमो लालू यादव ने सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी है। इसके लिए उन्होंने अपने अधिवक्ता अनंत कुमार विज के माध्यम से याचिका दाखिल की है। मंगलवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद लालू यादव की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया। सीबीआई के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख दी है। बताया जा रहा है कि लालू यादव को इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। 24 सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने अपने इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लिया है। लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण वह बिना कोर्ट की इजाजत के विदेश नहीं जा सकते। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने चारा घोटाला मामले के अलग अलग मामलों में सजायाफ्ता आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा कर दिया गया है। 14 जून को रांची उइक की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया था। लालू यादव के अधिवक्ता अनंत कुमार विज ने सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज दिनेश राय की कोर्ट में पासपोर्ट जमा कर दिया है। सीबीआई कोर्ट के आदेश के बाद लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिन्यु कराने का रास्ता साफ हुआ था। चारा घोटाला में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट सीबीआई की विशेष अदालत ने जमा करा लिया था। सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट जमा कराने के साथ ही लालू प्रसाद यादव के देश से बाहर जाने पर भी रोक लगाई हुई थी। लालू प्रसाद यादव की ओर से पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की गयी थी। लालू प्रसाद की ओर से दाखिल याचिका पर कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया था।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाहरी भाषा को नहीं हटाया गया तो होगा उग्र आन्दोलन : जयराम महतो
    Next Article संकट आने पर आदिवासी कार्ड खेलता है सोरेन परिवार : बाबूलाल
    admin

      Related Posts

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      • अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
      • स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version