आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सितंबर 2022 के बाद आ रहा है छुट्टियों का महीना यानी अक्तूबर। अक्तूबर माह में दशहरा, दीपावली, छठ, करवा चौथ, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा समेत सभी त्योहार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से बैंकों में 21 दिनों तक अलग-अलग छुट्टियां रहेंगी। बता दें, बैंक कर्मियों की छुट्टियां रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही रहती हैं। 8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे, वहीं, 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार इस बार अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली की वजह से बैंककर्मियों को लंबी-लंबी छुट्टियां मिलेंगी। अक्टूबर में छुट्टियों की वजह से पूर्वोत्तर में सबसे ज्यादा कामकाज प्रभावित रहेगा। झारखंड, बंगाल, ओड़िशा, त्रिपुरा, सिक्किम जैसे राज्यों में बैंक अक्टूबर के महीने में लगातार चार दिन बंद रहेंगे।
अगले माह यानी अक्तूबर में 21 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टी
Previous Article3 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार, बढ़ रही श्रद्धालुओं की चिंता
Related Posts
Add A Comment