Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»BIHAR: अमित शाह आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर
    Breaking News

    BIHAR: अमित शाह आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर

    adminBy adminSeptember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे दो दिनों तक पूर्णिया और किशनगंज जिलों में रहेंगे।

    अमित शाह आज पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी की तरफ से राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। रैली में करीब डेढ़ से दो लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। बिहार की सत्ता से हटने के बाद राज्य में भाजपा की यह पहली बड़ी रैली है।

    इसके अलावा अमित शाह किशनगंज जिले का दौरा भी करेंगे। इसके पहले वे 31 जुलाई को बिहार आए थे। माना जा रहा है कि उनका दौरा सीमांचल से सटी पश्चिम बंगाल की एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों को प्रभावित करेगा।

    ये है दो दिनों का पूरा कार्यक्रम
    अमित शाह शुक्रवार को पूर्णिया के चुनापूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे पूर्णिया के रंगभूमि मैदान जाकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां दोपहर 12 बजे रैली शुरू होगी जो अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाह वापस चुनापूर हवाई अड्डा लौटेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए खगड़ा किशनगंज के लिए रवाना होंगे। किशनगंज में वे माता गुजरी विश्वविद्यालय में रुकेंगे। शाम 4 से रात 9 बजे तक यहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें होंगी और फिर डिनर का कार्यक्रम है। अगले दिन शनिवार को अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद फतेहपुर नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप जाएंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी। दोबारा वे माता गुजरी विश्वविद्यालय लौटेंगे, जहां जिला कोर कमेटी की बैठक करेंगे। इसके बाद पूर्णिया हवाई अड्डे से शाम में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    पूर्णिया में बनाया गया है भव्य मंच
    केंद्रीय गृहमंत्री के विशाल जनभावना रैली को लेकर भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। पूर्णिया में अमित शाह की रैली के लिए 56 स्कवायर फीट लंबा और 28 स्कवायर फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। मंच को भगवा रंग से सजाया गया है। मंच पर दस कुर्सियां होंगी। दो एसी भी लगाए गए हैं। मंच के बगल में सेफ हाउस बनाया गया है। जहां एयरपोर्ट से आने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री कुछ वक्त रुकेंगे। इसके बगल में ही वीआईपी लाउंज है। कार्यकर्ताओं के लिए तीन पंडाल बनाए गए हैं। 30 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा दो पंडाल और 40 मीटर लंबा और 100 मीटर चौड़ा एक पंडाल बनाया गया है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWEST BENGAL: बंगाल में BJP और ममता बनर्जी के खिलाफ पदयात्रा करेगी कांग्रेस
    Next Article हाईकोर्ट का आदेश, IAS के के सोन की सैलरी रोकी जाए
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version