Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह ने मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले- मप्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार
    Breaking News

    अमित शाह ने मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, बोले- मप्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मंडला। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मप्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद के साथ ये जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। ऐसी पांच यात्रा प्रदेश की 210 विधानसभा में घूमकर भोपाल जाएंगी। आज दावे से कहने आया हूं कि यात्रा खत्म होने के बाद 150 सीटों के साथ मप्र में फिर भाजपा सरकार बनाएगी।

    केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत आदिवासी जननायकों और नर्मदा को नमन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि मेरे हृदय के करीब रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों को नमस्कार। मां नर्मदा को प्रणाम। जिस प्रदेश से मैं आता हूं, वहां नर्मदा न पहुंचे तो हम गुजरात वाले कैसे जी सकते, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। गोंड राज्य की देवी रानी दुर्गावती को भी प्रणाम। रघुनाथ शाह और शंकर शाह को भी प्रणाम। इनका बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

    उन्होंने कहा कि मंडला को पूर्ण फंक्शनल साक्षर जिला घोषित किया गया है। मप्र को बीमारू राज्य बनाकर ‘मिस्टर बंटाढार’ छोड़कर गए थे। भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बिना बिजली गरीबों का घर, बिना सिंचाई की खेती छोड़कर गए थे। भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने इसे बेमिसाल बनाकर आगे बढ़ाने का काम किया। मप्र ने पेसा कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है। मैं आदिवासी सम्मेलन में आया था, तब शिवराज ने धड़ाधड़ घोषणाएं कर दीं। मैंने पूछा कि ये पूरी हुई या नहीं, तो उन्होंने बताया कि सभी पूरी कर दीं।

    उन्होंने कहा कि मैं आज बंटाढार और कमलनाथ से पूछने आया हूं कि जब आपकी सरकार थी, तब आदिवासी कल्याण मंत्रालय का बजट कितना था? मनमोहन सिंह सरकार केवल 24 हजार करोड़ रुपया सालाना देती थी। मोदी सरकार ने बढ़ाकर 1.19 लाख करोड़ का कर दिया। 287 करोड़ रुपया एकलव्य स्कूलों के लिए खर्च करना शुरू किया। इसी बीच संथाली आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम भी किया। कांग्रेस ने इतने सालों तक शासन किया, कभी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया।

    शाह ने कहा कि यह विश्व में भारत की छवि सुधारने वाली सरकार है। पाकिस्तान से आए आतंकवादी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। कांग्रेस की सरकार उफ नहीं करती थी। पुलवामा, उरी में हमला हुआ। मगर आतंकवादी भूल गए। सरकार बदल गई है। कांग्रेस की सरकार नहीं है। भाजपा की सरकार है। मनमोहन मौनी बाबा प्रधानमंत्री नहीं हैं। मोदी हैं। 10 दिन के अंदर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के सिर काटकर ले आए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय वायुसेना 30 सितम्बर को भोपाल में करेगी फ्लाई पास्ट
    Next Article जल जीवन मिशन के तहत 13 करोड़ ग्रामीण परिवारों को मिला नल से जल
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version