रांची। प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का एक नेशन, एक इलेक्शन लोकतंत्र और संघीय ढांचे पर हमला है।
कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा आम जनता, किसान,मजदूर,नौजवान और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात क्यों नहीं करती। समान शिक्षा की क्यों बात नहीं करती। गरीब किसान, मजदूर पैसा नहीं रहने कर कारण इलाज के अभाव में मर रहे है। भाजपा की केंद्र सरकार किसी मुद्दे पर न गंभीर है न संवेदनशील है।