Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»रामगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई भैंस, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
    रामगढ़

    रामगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई भैंस, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

    adminBy adminSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना-कोडरमा रेल लाइन पर गुरुवार को ट्रेन संख्या (22349) पटना-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन भैंस से टकरा गई। ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से बरकाकाना जंक्शन पहुंची। घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

    जानकारी के अनुसार, कुजू स्टेशन के पार करते ही 11:16 बजे पोल संख्या 123/ए के समीप रेलवे ट्रैक को पार कर रही एक भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन दुर्घटना स्थल पर खड़ी हो गई। घटना के बाद ट्रेन 98 मिनट की देरी से 01:08 बजे बरकाकाना स्टेशन पहुंची। आवश्यक जांच के बाद ट्रेन 01:22 बजे बरकाकाना से गंतव्य के लिए रवाना हुई।

    स्टेशन प्रबंधक देवेश कुमार ने बताया कि भैंस का शरीर कटकर ट्रेन के इंजन व पहिए के नीचे जा फंसा। ट्रेन सामान्य गति में होने के कारण नियंत्रित कर ली गई वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। ट्रेन से भैंस के टकराने से जोर की आवाज होने पर ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए। बाद में लोको पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को घटनास्थल के निकट रोक दिया। इसकी सूचना निकटवर्ती कुजू स्टेशन प्रबंधक को दी गई।

    कुजू स्टेशन प्रबंधक देवेश कुमार ने रेलवे कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। बाद में सभी लोगों की मदद से ट्रेन के इंजन व पहिए के नीचे फंसे भैंस के शरीर के अवशेष को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना में अमूमन ट्रेन को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन भैंस का शरीर इंजन के नीचे पहिए में फंस जाने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि पशु पालक बेफिक्र होकर मवेशियों को खुला चरने के लिए रेलवे लाईन के किनारे छोड़ देते हैं। इसी कारण यह हादसा हुआ। संयोग है कि घटना सामान्य ही रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर, ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों से करेंगे संवाद
    Next Article ICC WORLD CUP- 2023 के लिए 400,000 टिकट जारी करेगा BCCI
    admin

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version