Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»कनाडाई भारतीयों में डर का माहौल, ट्रूडो के आरोपों को बताया गैर-जिम्मेदाराना
    विदेश

    कनाडाई भारतीयों में डर का माहौल, ट्रूडो के आरोपों को बताया गैर-जिम्मेदाराना

    adminBy adminSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओट्टावा। खालिस्तान समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रडो के भारत पर आरोपों के बाद कनाडा में बसे भारतीयों में डर का माहौल है। उन्होंने ट्रूडो के आरोपों को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है।

    ट्रूडो की संसद में घोषणा के बाद कनाडा में बसा हिंदू समुदाय सतर्क हो गया। उनके ऐलान के बाद हिंदुओं को लगने लगा कि वो मुसीबत में हैं। वो डरे हुए हैं, क्योंकि ट्रूडो ने में संसद में जो कुछ भी कहा उससे ऐसा लग रहा था कि एक हिंदू सरकार ने एक सिख नेता की हत्या कर दी जो पूरी तरह से गलत है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने बीते दिनों निज्जर की हत्या के लिए भारत को दोषी ठहराया, जिसके बाद दोनों देशों के राजनयिक रिश्तों में तनाव पैदा हुआ है। इस मामले में अब तक कोई सबूत न पेश कर पाने के कारण कनाडाई प्रधानमंत्री कनाडा में बसे हिंदुओं का भरोसा भी खोते जा रहे हैं।

    भारतीय-कनाडाई व्यवसायी रवि शर्मा ने कहा, “संसद में प्रधानमंत्री ट्रूडो की घोषणा कुछ ऐसी थी, जिसे आसानी से टाला जा सकता था। वह आसानी से राजनयिक नियमों को अपना सकते थे।”

    भारतीय मूल की एक अन्य कनाडाई नागरिक गीता भदुरिया ने कहा कि इस संबंध में सार्वजनिक चर्चा के स्थान पर राजनयिक स्तर पर बातचीत होनी चाहिए थी। सभी जानकारियों को बाहर लाना चाहिए, क्योंकि जब चीजें एक बंद कमरे में होती है, तो जनता अपने ही चुनी हुए सरकार के लिए संदिग्ध हो जाती है और फिर उनका भरोसा टूटने लगता है।

    कनाडाई नागरिकों का कहना है कि हिंदू और सिख कनाडा में हमेशा शांति और सद्भाव से रहे हैं, लेकिन पीएम ट्रूडो के गैर-जिम्मेदाराना बयान से डर का माहौल बन गया है। कनाडा में बसे भारतीय प्रवासियों ने कहा है कि देश की सरकार को यह साबित करने के लिए एक बड़ा सबूत पेश करने की जरूरत है कि भारत सरकार इसमें शामिल थी और इस मामले की पूर्ण, गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उनका कहना है कि ट्रूडो के आरोप पूर्वाग्रहों से भरे हैं। कोई वास्तविक ठोस सुराग या जानकारी सामने नहीं लाई गई, जिससे जनता यकीन कर सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन को मदद का विरोध कर निशाने पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रामास्वामी
    Next Article राज्य की चिंता करने वालों को मिलजुल कर आगे बढ़ना होगा : सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version