Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाया जायेगा: हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाया जायेगा: हेमंत सोरेन

    adminBy adminSeptember 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री ने 17739.737 लाख रुपये की 76 योजनाओं की दी सौगात, 5531 लाभुकों के बीच 72 करोड़ 10 लाख 58 हजार 400 रुपये की परिसंपत्तियों का किया वितरण
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बरहेट। मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने कहा है कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हों, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित सिमलढाब में विकास मेला सह जनता दरबार को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है। आप भी आगे आयें और इन योजनाओं से जुड़ें। जब सरकार और जनता एक साथ आगे बढ़ेगी, तो राज्य भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

    मौसम के रुख पर सरकार की पैनी नजर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी मॉनसून का अलग रुख देखना पड़ रहा है। किसी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है, तो कहीं कम और कहीं सुखाड़ की स्थिति है। सरकार की मौसम के बदलते रुख पर पैनी नजर है। सरकार जल्द ही राज्य में खरीफ फसल की बुवाई के हालात का आकलन करेगी और किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जायेंगे ।

    हर सेक्टर में हो रहा काम:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार दे रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन कर रही है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए यहां के आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल और लॉ जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार पूरी सहायता कर रही है। पशुधन और स्वरोजगार के लिए भी योजनाएं चल रही हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन दे रहे हैं। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं बचा है, जिसके लिए योजनाएं ना हों। हर योजना अपने आपमें खास है, जिसका लाभ यहां की जनता को मिल रहा है।

    अधिकारी गांव गांव जायेंगे, बनेगा कैलेंडर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। इसके लिए एक कैलेंडर बनेगा। गांव जाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ेंगे। सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध और बेहतर से बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में ये कदम उठाये जा रहे हैं।

    राज्य में रोजगार के खुल चुके हैं द्वार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी दरवाजे खोल दिये हैं। लगभग 40 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जा रही है। युवाओं के हुनर को निखारने के लिए प्रखंड स्तर पर बिरसा केंद्र खोले गये हैं, ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर वे आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ सकें।

    सामाजिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और एकल महिलाओं को पेंशन देने का काम कर रहे हैं। हम इसी बात पर विश्वास करते हैं कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है।

    मान-सम्मान से समझौता नहीं कर सकते
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग आदतन स्वाभिमानी होते हैं। वे किसी भी कीमत पर अपने मान-सम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं। सरकार उनकी मान -सम्मान की रक्षा के लिए इनके साथ हर कदम पर खड़ी है। यहां के लोगों को उनका हक और अधिकार देने से सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।

    मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें:
    मुख्यमंत्री ने 17739.737 लाख रुपये की 76 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसके अलावा 5531 लाभुकों के बीच विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 72 करोड़ 10 लाख 58 हजार 4 सौ राशि की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु और साहिबगंज के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleद कोल बियरिंग एरिया (एक्यूजिशन एंड डेवलप्मेंट) एमेंडमेंट बिल 2023 पर सरकार ने रखा पक्ष
    Next Article देश के टॉप वकील हरीश साल्वे की तीसरी शादी
    admin

      Related Posts

      बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

      April 22, 2026

      इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 22, 2026

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version