Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वैश्विक दबाव के कारण लुढ़का घरेलू शेयर बाजार
    Breaking News

    वैश्विक दबाव के कारण लुढ़का घरेलू शेयर बाजार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव एक बार फिर बन जाने की वजह से शेयर बाजार लाल निशान में गिर कर कारोबार करने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी, ब्रिटानिया, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, नेस्ले और बीपीसीएल के शेयर 1.19 प्रतिशत से लेकर 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचडीएफसी लाइफ, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी एंटरप्राइजेज और बजाज फिनसर्व के शेयर 2.26 प्रतिशत से लेकर 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,919 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 905 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,014 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 32.49 अंक की कमजोरी के साथ 67,188.64 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने 67,296.97 अंक तक की छलांग भी लगाई। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इसमें गिरावट आती चली गई। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक 67,053.36 अंक तक लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 40.57 अंक की कमजोरी के साथ 67,180.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 3.70 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 19,989.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक भी उछल कर 20,021.95 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक 19,944.10 अंक तक लुढ़क भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 16.05 अंक की कमजोरी के साथ 19,997.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 241.36 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,979.77 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 77.90 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,915.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 94.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत मजबूत होकर 67,221.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 3.15 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,993.20 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस ने दिया पहला सी-295 परिवहन विमान, वायु सेना प्रमुख को सौंपी चाबी
    Next Article ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजार भी टूटे
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, सोना और चांदी की घटी कीमत

      July 16, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      July 16, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      July 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version