Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद»हेमंत सोरेन ने धनबाद के एसपी को बना रखा है वसूली एजेंट : बाबूलाल मरांडी
    धनबाद

    हेमंत सोरेन ने धनबाद के एसपी को बना रखा है वसूली एजेंट : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया लेकिन वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है।

    मरांडी मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जनता से लूटे गए इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी।

    मरांडी ने कहा कि सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है। यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहां तक कि बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है। आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई। जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी खौफ खाते हैं। झारखंड से भाग खड़े होते हैं लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेखौफ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है ?

    मरांडी ने कहा कि आज सरकारी दफ्तरों में बिना पैसा कोई काम नहीं होता है। आय,आवासीय, जाति प्रमाण पत्र तो छोड़ दीजिए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी पैसा लगता है। राशनकार्ड में नाम जोड़ने में 1000 से 5000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि वसूलीबाज करने वालों को मोबाइल रिचार्ज की तर्ज पर ऊपर तक हर माह पैसा भेजना पड़ता है। भ्रष्टाचार हर स्तर पर है। भ्रष्टाचार रोकना कठिन काम नहीं है। जिस दिन लोग ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे और विकास योजनाओं में कमीशन लेना बंद कर दें, दावा करता हूं कि भ्रष्टाचार काफी हद तक खत्म हो जाएगा, अधिकारी को पैसे लेने की हिम्मत नहीं होगी।। दलाल बिचौलिए घूम रहे हैं, पैसे वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री तक पैसा पहुंच रहा है। आखिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करना लक्ष्य: हेमंत सोरेन
    Next Article राज्य में नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आज होगा नागरिक अभिनंदन : संजय सेठ

      May 24, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version