Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह
    देश

    देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह

    adminBy adminSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रक्षा मंत्री ने नीमच से की भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारम्भ

    भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजनीतिक क्षेत्र में संवेदनशीलता राज्य के विकास का आधार बनती है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में जनता का सेवक बनकर कार्य किया है। उनकी जनसेवा के कारण मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आ चुका है और विकास की ओर बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2001-02 में मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 71 हजार 594 करोड़ था, जो आज 2023 में 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो चुका है। इसी तरह बीस सालों में मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 718 से बढ़कर एक लाख 40 हजार अर्थात् दस गुना बढ़ चुकी है। भारत की गरीबी को कम करने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कमाल मध्यप्रदेश सरकार ने किया है। भारत की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश 4.8 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। ऐसे योगदान से ही भारत दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में हम टॉप थ्री में रहेंगे।

    राजनाथ सिंह सोमवार को नीमच में उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम भी उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया।

    भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन कांग्रेस का राहुल यान आज तक लॉन्च नहीं हो पाया
    राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेसी समझ गए हैं कि अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते इसलिए उन्होंने कई पार्टियों को मिलकर एक कुनबा बना लिया है और उसका नाम इंडिया रख दिया है। विपक्षियों के इस गठबंधन में कुछ लोग सनातन को समाप्त करने की बात कर रहे हैं। हमारे यहां सर्प को भी दूध पिलाकर उसके चिरंजीवी होने की कामना करते हैं। सनातन में धर्म-जाति के नाम पर कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन कांग्रेस के एक घटक के नेता ने सनातन के खिलाफ जो टिप्पणी की है, क्या कांग्रेस को ऐसे घटक से अलग नहीं हो जाना चाहिए। सनातन का विरोध करने वालों को वोट के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आज भारत चांद पर पहुंच गया है, मंगल ग्रह की यात्रा कर रहा है, हम सूर्य के नजदीक पहुंच रहे हैं। सारे विश्व में इसकी सराहना हो रही है। हम चांद और सूर्य तक पहुंच रहे हैं लेकिन कांग्रेस का राहुल यान 20 सालों से आज तक लॉन्च ही नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ साल के लिए बीच में आए कमलनाथ ने भाजपा सरकार की जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया और केन्द्र की योजनाओं को बाधित किया। कांग्रेस हर चुनाव में गरीबी हटाओ का नारा देती रही, लेकिन गरीब-गरीब ही रहा। अभी नीति आयोग की रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर चले गए।

    राजनीति के धोनी हैं मुख्यमंत्री चौहान
    रक्षा मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं। वे वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं। जनता से उनका अपनापन है। वे गरीबों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एक गरीब इंसान के लिए सबसे बड़ी जरूरत अपना घर होता है। मध्यप्रदेश में पूर्व सरकार ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में स्वीकृत 8 लाख आवास में से 2 लाख आवास लौटा दिए थे। साथ ही केंद्रीय योजनाओं को अवरूद्ध करने का कार्य किया था।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के समय वैक्सीन की व्यवस्था कर भारत सहित अन्य सौ से अधिक देशों का भला किया। वे विश्व की धरा पर रहने वाले सभी लोगों को अपना मानते हैं। वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश भारत ने ही दिया है। जब यूक्रेन और रूस के युद्ध के दौरान भारतीय छात्र फंसे थे तब मोदी ने जो किया, वह दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया। हमारे जहाजों ने सुरक्षित ढंग से विद्यार्थियों को भारत लाने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका, रूस, यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से चर्चा की। युद्ध विराम कुछ घंटे के लिए हुआ और हमारे लगभग 23 हजार विद्यार्थी सुरक्षित भारत लौट आए। विश्व में भारत की यह हैसियत है।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से अति-गरीबी को समाप्त करने का कार्य किया है। यह आईएमएफ की रिपोर्ट भी कहती है। उन्होंने कहा कि नीमच सहित संपूर्ण मालवा क्षेत्र मध्यप्रदेश का आर्थिक इंजन माना जाता है। जब मालवा का विकास होता है तो मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ता है। यह क्षेत्र बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की धरती है। पास में ही महू है, जहाँ बाबा साहब का जन्म हुआ था। वे चाहते थे प्रत्येक गरीब, दलित, वंचित, शोषित को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। प्रधानमंत्री मोदी भी यही कार्य कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ नए भारत का उदयः शिवराज
    Next Article द कोल बियरिंग एरिया (एक्यूजिशन एंड डेवलप्मेंट) एमेंडमेंट बिल 2023 पर सरकार ने रखा पक्ष
    admin

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version