Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»शर्मनाक: कनाडा की संसद में हिटलर समर्थक पूर्व सैनिक सम्मानित, स्पीकर को मांगनी पड़ी माफी
    दुनिया

    शर्मनाक: कनाडा की संसद में हिटलर समर्थक पूर्व सैनिक सम्मानित, स्पीकर को मांगनी पड़ी माफी

    adminBy adminSeptember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओट्टावा। कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार लगातार शर्मनाक हरकतें कर रही है और कनाडा की संसद उन शर्मनाक हरकतों का हिस्सा बन रही है। अब कनाडा की संसद में हिटलर समर्थक एक पूर्व सैनिक को सम्मानित किये जाने का मामला सामने आया है, जिसके लिए बाद में कनाडाई संसद के स्पीकर को माफी तक मांगनी पड़ी है।

    हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कनाडा का दौरा किया। इस दौरान जेलेंस्की ने कनाडा की संसद को संबोधित भी किया। जेलेंस्की के संसद में संबोधन के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे एक पूर्व सैनिक यारोस्लोव हुंका को यूक्रेनी नायक के तौर पर सम्मानित किया गया। हुंका ने यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा था। इस दौरान कनाडा के सभी सांसदों ने हुंका का खड़े होकर अभिवादन किया। हालांकि बाद में पता चला कि हुंका ने हिटलर की नाजी सेना में भी अपने सेवाएं दीं। जब यह जानकारी सामने आई तो हंगामा हो गया। एक नाजी समर्थक को युद्ध के नायक के तौर पर सम्मानित किये जाने को बेहद शर्मनाक करार दिया जा रहा है।

    इस संबंध फ्रेंड्स ऑफ साइमन वीजेंथल सेंटर ने बयान जारी कहा कि जब दुनिया में यहूदी विरोध बढ़ रहा है, ऐसे में यह बेहद पीड़ादायक है कि कनाडा की संसद में नाजी सेना की एक डिवीजन में सेवा दे चुके एक सदस्य को सम्मानित किया गया। यह डिवीजन यहूदियों और अन्य की हत्याओं के लिए जिम्मेदार थी। आलोचनाओं के चलते कनाडा की संसद के स्पीकर ने घटना पर माफी मांगी। स्पीकर ने यहूदी समुदाय से भी विशेष तौर पर माफी मांगी। इस घटना को लेकर विपक्ष ने कनाडा की सरकार को घेर लिया है। कनाडा के विपक्षी नेता पिएरे पोलिवरे ने पीएम जस्टिन ट्रूडो से माफी की मांग की है। पिएरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘हाउस ऑफ कॉमन्स में बुलाए जाने और सम्मानित किए जाने से पहले क्या किसी भी सांसद को इस व्यक्ति के अतीत की जांच करने का मौका नहीं मिला? इसके लिए जस्टिन ट्रूडो को व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए और दूसरों पर इसका दोष मढ़ने से बचना चाहिए, जैसा कि वह हमेशा करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्लोरिडा में डॉग की बिक्री पर झगड़ा, चली गोली, तीन की हत्या
    Next Article रक्षा मंत्री ने बनाया ‘स्वास्तिक’, फ्रांसीसी सी-295 विमान वायु सेना के बेड़े में शामिल
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version