Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»भारत की अस्मिता और हिंदू धर्म को खत्म करना है ‘इंडिया’ का एजेंडा : गिरिराज सिंह
    बिहार

    भारत की अस्मिता और हिंदू धर्म को खत्म करना है ‘इंडिया’ का एजेंडा : गिरिराज सिंह

    adminBy adminSeptember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन द्वारा हिंदू धर्म को डेंगू मलेरिया की तरह खत्म करने की बात पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला किया है।

    अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के प्रवास पर आए गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार ने बिहार में हिंदुओं की छुट्टी रद्द करने के बाद मुंबई में हिंदू सनातन समाप्त करने का एजेंडा बना लिया है। स्टालिन के पुत्र उदय निधि ने हिंदू धर्म को डेंगू और मलेरिया की तरह समाप्त करने की बात कही है, क्या अब इंडिया का यही एजेंडा है।

    लालू और नीतीश जबाब दें कि मुंबई में इंडिया गठबंधन का जो मीटिंग किया है, क्या उसका स्पोक पर्सन स्टालिन के बेटे को बनाया है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए। लगता है इसी योजना के तहत बिहार में भी हिंदू की धार्मिक छुट्टियों को कम किया गया है। वह बिहार की जनता और देश की जनता को बताएं कि क्या हिंदू धर्म को खत्म कर देना ही इंडिया गठबंधन का एजेंडा है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि यह लोग कभी स्टालिन के मुंह से बुलवाएं, बिहार में छुट्टियां बंद करें, यह साजिश हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। लालू यादव की नौटंकी नहीं चलेगी, यह लोग हिंदुओं को जात में बांटकर अपनी राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने राजस्थान के सीकर में बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान की भी प्रशंसा की है।

    उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री देश में पहले संत हैं जो खुलकर सनातन धर्म को बचाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। भारत की संस्कृति तभी तक बची हुई है, भारत की अस्मिता बची हुई है, जब तक सनातन बची रहेगी। कोई मुझे बताए कि 75 साल पहले पाकिस्तान बंटा, आज वहां हिंदू नहीं के बराबर हैं। वहां बेटियां उठा ली गई, लुट गई, मंदिरों को तोड़ दिया गया।

    उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग हिंदुओं को जाति-जाति में तोड़ कर राजनीतिक दृष्टि से देखते हैं। बागेश्वर बाबा कह रहे हैं कि सभी लोग एक होकर सनातन को जगाएं। हिंदुओं को जागना होगा, हिंदू अगर नहीं जागा तो हिंदू के संस्कार और संस्कृति को नष्ट कर देने की साजिश हो रही है। हम इसका प्रतिकार करेंगे, हम शरीर में दम रहने तक विरोध करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5एस एशिया कप जीतने पर दी बधाई
    Next Article हमारी संस्कृति, धर्म और संस्कारों पर गहरा आघात करने का प्रयास कर रहा घमंडिया गठबंधनः नड्डा
    admin

      Related Posts

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025

      संघ प्रमुख मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बिहार

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version