Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड को अलग राज्य शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन ने नहीं, बल्कि भाजपा ने बनाया: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    झारखंड को अलग राज्य शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन ने नहीं, बल्कि भाजपा ने बनाया: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminSeptember 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -गोमिया विधानसभा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान
    -भाजपा की सरकार बनी, तो छह महीने में रिक्त पदों को भरा जायेगा
    गोमिया। संकल्प यात्रा के छठे चरण के दौरान गोमिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जम कर हमला बोला। भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
    जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य मां बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण जरूर किया, किंतु बड़े घरानों और पूंजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खाते खुलवा कर एक एक गरीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारखाने बंद हुए तो मोदी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया, जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपये का पंद्रह पैसे पहुंचता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी गरीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं, किंतु हेमंत सोरेन सरकारअनाजों की कालाबाजारी करवा रही है।

    महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
    श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लांच किया। इसके तहत 13 हजार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढ़ई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है जबकि इंडी गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति कर रही है।

    झारखंड के सपने को भाजपा ने पूरा किया
    उन्होंने कहा कि अलग राज्य झारखंड के सपने को शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन ने नहीं बल्कि भाजपा ने पूरा किया। कांग्रेस की गोद में बैठकर जेएमएम आंदोलन करते रही। 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने झारखंडियों को ठगने का कार्य किया। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी और सन 2000 में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य बनाया है, इसे संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के कार्यकाल में विकास कार्य हुआ जबकि कांग्रेस जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है।

    झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट
    श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है। हेमंत सरकार में अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को कानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त हैं। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार नहीं तो भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएं करते रहे किंतु नियुक्ति नदारद है। हेमंत को दलालों, बिचौलियों और कोयला, बालू लुटाने से फुरसत नहीं है। भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा।
    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने पदाधिकारियों को कमीशनखोरी में लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि गरीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं। अंचल ब्लॉक और जिÞला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इडी के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोरी की है तो सजा मिलेगा ही। सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते-लड़ते खुद महाजन हो गये। साथ ही उन्होंने अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएटीए ट्रैवल मार्ट 2023 की मेजबानी करेगा पर्यटन मंत्रालय, 4 से 6 अक्टूबर तक प्रगति मैदान में होगा आयोजन
    Next Article झारखंड में मानसून सक्रिय, छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version