Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नागपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
    देश

    नागपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    adminBy adminSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चार घंटे में 106 मिमी बारिश, शैक्षणिक संस्थान बंद

    नागपुर। नागपुर में शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की कई बस्तियों में पानी भर जाने के कारण एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। महज 4 घंटे में शहर में 106 मिमी बारिश दर्ज की गई है। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

    नागपुर में भारी बारिश के कारण कई लोगों के घरों में पानी भर गया है। सीताबर्डी के मोर भवन इलाके में पानी जमा हो गया है। वहीं बस अड्डा परिसर में जलभराव की वजह से यातायात ठप है। नागपुर के नागलवाड़ी, अंबाझरी कॉर्पोरेशन कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विदर्भ अंचल में शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई थी। नागपुर समेत विदर्भ के कई हिस्सों में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। वहीं रात को बारिश की तीव्रता बढ़ने के कारण अंबाझरी तालाब ओवरफ्लो हो गया। पिछले 24 घंटों में नागपुर में रिकॉर्ड 106 मिमी बारिश हुई है।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमों को तैनात किया गया है। वहीं शहर के शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। नगर निगम ने नागरिकों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों के साथ-साथ सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है।

    फडनवीस ने बताया कि नागपुर में कल रात भारी बारिश के कारण अंबाझरी झील के ओवरफ्लो होने से कुछ इलाकों में पानी घुस गया। फड़णवीस ने कहा कि कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर में महज 4 घंटे में 106 मिमी बारिश हुई है। साथ ही कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं और तुरंत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। निचले इलाकों में फंसे नागरिकों की सबसे पहले मदद की सूचना दी गई है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं। फडणवीस ने साफ किया कि वो लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ में मोहन भागवत की उपस्थिति में संघ पदाधिकारियों की बैठक शुरू
    Next Article राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने कर रही है काम: मंत्री डहरिया
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version