Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डुमरी में मतदान के लिए लंबी लाइन, नक्सल प्रभावित नागाबाद में लोग बेखौफ, महिलाएं भी पहुंचीं वोट डालने
    Top Story

    डुमरी में मतदान के लिए लंबी लाइन, नक्सल प्रभावित नागाबाद में लोग बेखौफ, महिलाएं भी पहुंचीं वोट डालने

    adminBy adminSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। नक्सल प्रभावित नागाबाद में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां उत्क्रमित मध्य विद्या लय नागाबाद में स्थित बूथ नम्बर 10, 11, 12 और 13 में सबसे अधिक महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है।

    नावाडीह के बूथ संख्या 327 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझलीटांड में भी मतदाताओं की भीड़ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदनवार और मंत्री बेबी देवी ने अलारगो स्थित मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 347 में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, वह अपने पति स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के कार्यों को पूरा करेंगी। वो हर चुनाव में इसी मतदान केंद्र पर आकर सबसे पहले वोट डालते थे। उसी परंपरा को मैंने निभाया है।

    मतदान शुरू होने से पहले जिला परिषद कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल की जानकारी ली। चपरी गेस्ट हाउस में बने इलेक्शन कंट्रोल रूम से वेब-कास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केन्द्रों पर निगरानी की जा रही है।

    मतदान के मद्देनजर क्षेत्र को 31 सेक्टर में बांटा गया है।इसके लिए 31 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 15 जोनल दंडाधिकारी तैनात हैं। तीन सुपर जोनल दंडाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। इन सभी के वाहन जीपीएस से लैस हैं। शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में रिसीव किया जाएगा। समिति में बने स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसकी निगरानी में पैरा मिलिट्री, इको और जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतगणना आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों को फंडिंग के मामले में उत्तर प्रदेश में आठ स्थानों पर एनआईए का छापा
    Next Article भू-माफियाओं के खेल पर पुलिस लगायेगी लगाम : क्राइम कंट्रोल के लिए रांची में पहली बार भू-माफियाओं पर लगेगा सीसीए, 82 की सूची तैयार
    admin

      Related Posts

      ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version