Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन
    Jharkhand Top News

    झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासियों की सरकार है। हमारी सरकार ने राज्य में विकास के साथ-साथ यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटशिला की जनता के दिलों में बसने वाले झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रामदास दा के असामयिक निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा स्नेह और प्यार घाटशिला की जनता ने रामदास दा को दिया था, वैसा ही आशीर्वाद उनके बेटे सोमेश को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सोमेश चंद्र सोरेन अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगे।

    सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में कई नेता गांव-गांव जाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा और झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि सोमेश चंद्र सोरेन घाटशिला की जनता का बेटा है, जो आप सबके बीच रहकर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय करेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “सोमेश चंद्र सोरेन एक कोरा कागज है, जिस पर घाटशिला की जनता जो चाहेगी वही लिखा जाएगा। हमें पता है कि कब, किसे मंत्री बनाना है, और पार्टी हमेशा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बहुत से लोगों को विधायक बनाया और कई को टूटते और बिकते भी देखा है, लेकिन अब जनता को ऐसे अवसरवादियों से सावधान रहना होगा।

    उन्होंने अंत में लोगों से अपील की कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें, ताकि घाटशिला के विकास का सपना साकार हो सके। मौके पर मंत्री दीपक बिरूआ, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, लक्ष्मण टुडू, बाघराय मांडी, गौरांग माहली सहित कई नेता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग की दवाओं की खरीद में पारदर्शिता बरते राज्य सरकार: सरयू राय
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान
    shivam kumar

      Related Posts

      जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

      December 20, 2025

      रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर

      December 20, 2025

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण
      • जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर
      • Test post title
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version