Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मप्रः कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
    राजनीति

    मप्रः कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

    adminBy adminSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शाजापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान कालापीपल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलायकला में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

    इससे पहले राहुल गांधी विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से पोलायकला पहुंचे, जहां जन आक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जीतू पटवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना। ओबीसी कितने हैं? उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर यह पहला काम हम करके दिखाएंगे। उन्होंने महिला आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से पहले सर्वे की क्या जरूरत है? महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है? जबकि नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि वे ओबीसी के नेता हैं। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सभा को संबोधित किया।

    गौरतलब है कि मप्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। प्रदेश के सात अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस ने इन यात्राओं की शुरुआत की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमाज में परिवर्तन तब आएगा, जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों का आदर करेंगे: उपराष्ट्रपति
    Next Article उत्तराखंड : उत्तर भारत के न्यायाधीशों ने किया भविष्य की क्रिप्टो करेंसी, ब्लॉक चेन और एआई जैसी चुनौतियों पर मंथन
    admin

      Related Posts

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025

      मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

      May 10, 2025

      Auto Draft

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version