Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत
    राज्य

    मुख्यमंत्री का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत

    adminBy adminSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पुष्कर सिंह धामी ने किया साल में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान
    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों का साल में एक बार अपने प्रदेश आने का आह्वान किया है। धामी उत्तराखंड में दिसंबर में आयोजित होने वाले इन्वेटर्स समिट के मद्देनजर चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर सोमवार को लंदन पहुंचे। लंदन पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों और उत्तराखंड के लोगों ने पारंपरिक परिधान में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों से स्वागत किया।

    इस मौके पर धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ योग और आध्यात्मिक की भूमि है। उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। हमें गर्व है कि हमारी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखंड के लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें इन्वेटर्स समिट की बैठक के सिलसिले में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। आप सबकी बड़ी संख्या देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में मिनी उत्तराखंड बसता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज विदेशों में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

    धामी यहां प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। इस दौरान लंदन और बर्मिंघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउस के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्योता दिया जाएगा। लंदन और बर्मिंघम में टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

    प्रतिनिधिमंडल 27 सितंबर को बर्मिंघम में डब्ल्यूएमजी वार्बिक मैन्यूफेक्चरिंग ग्रुप के साथ बैठक करेगा। टीवीएस नॉर्टन ग्रुप के साथ उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं पर चर्चा होगी। इस मौके पर सचिव (मुख्यमंत्री) डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक (उद्योग) रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकावेरी पर कोहराम, तमिलनाडु को पानी देने के खिलाफ बेंगलुरु बंद, किसानों ने किया प्रदर्शन
    Next Article भारत-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों पर आर्मी चीफ कॉन्फ्रेंस में चिंता जताई गई
    admin

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान

      September 20, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत

      September 19, 2025

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में दरक रही है सामाजिक एकता की दीवार
      • गौरव गोगोई ने एच-1बी वीजा फीस वृद्धि पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की
      • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के जवान का सर्वोच्च बलिदान
      • अमेरिका का एच1-बी वीजा हासिल करना हुआ महंगा, देने होंगे एक लाख डॉलर
      • पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए 23 अक्टूबर तक प्रतिबंध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version