Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मामन खान एक अन्य केस में दो दिन की रिमांड पर
    Breaking News

    नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मामन खान एक अन्य केस में दो दिन की रिमांड पर

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 17, 2023Updated:September 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – तनाव के बीच माहौल को शांत रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई

    चंडीगढ़/गुरुग्राम। नूंह दंगे भडक़ाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को रविवार को दो दिन की रिमांड ख़त्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामन खान को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, लेकिन एक अन्य केस में उन्हें फिर से एसआईटी को दो दिन के रिमांड पर दे दिया। दूसरी तरफ, नूंह में बंद की गई इंटरनेट सेवा रविवार को बहाल कर दी गई। हालांकि, तनाव के बीच माहौल को शांत रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

    पुलिस ने नूंह दंगों से संबंधित मामले में विधायक मामन खान पर चार एफआईआर दर्ज की थी। इनमें से एफआईआर नंबर-148, 149 व 150 में सुनवाई करते हुए दो दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर जेल भेजने के आदेश दिए। नगीना थाना में दर्ज चौथी एफआईआर नंबर-137 में एसआईटी ने फिर से रिमांड मांगा था। अदालत ने इसमें उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। यानी अभी वे दो दिन जेल से बाहर एसआईटी की हिरासत में रहेंगे। दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को उनके केस में सुनवाई होगी।

    पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के विधायक मामन खान के हरियाणा विधानसभा में दिए गए बयान से हिंसा भडक़ी, जिसमें उन्होंने मोनू मानेसर को मेवात में आने पर प्याज की तरह फोडऩे की बात कही थी। इसके साथ ही हिंसा करने के लिए अपने समर्थकों को भडक़ाऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने और फोन करने के भी विधायक पर आरोप लगे हैं।

    रिमांड अवधि पूरी होने के बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मामन खान को एसआईटी नूंह अदालत में लेकर पहुंची। इस क्षेत्र में करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व के दो दिन के रिमांड के दौरान विधायक मामन खान से एसआईटी ने सबूतों का हवाला देकर पूछताछ की। विधायक मामन खान सवालों के सीधे जवाब देने से बचते रहे। एसआईटी मामन खान की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के भी बयान लेगी। हिंसा के समय वे कहां थे। किस तरह की उनकी दिनचर्या रही। इस तरह के तमाम सवालों पर बात होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के लिए अगले तीन दिन अहम, प्रधानमंत्री आज करेंगे विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ
    Next Article पीएम मोदी के 73वां जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version