रांची। झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा (75) का देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उन्होंने शनिवार रात दो बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली।

अनिल कुमार सिन्हा वर्ष 2002 में पहली बार झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2008 में एक बार फिर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। वह अब तक सबसे लम्बे समय तक महाधिवक्ता रहे हैं। अनिल सिन्हा ने वर्ष 1976 में वकालत के पेशे को अपनाया था। वे शुरुआत के दिनों में पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version