-रांची लौटने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए बीमार
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झामुमो प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत रांची आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ गयी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत इस दौरान मौजूद रहे। अस्पताल से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर बनी हुई है। हेमंत सोरेन रांची वापस आ गये हैं। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन जी-20 की बैठक में शामिल होने 09 सितंबर को दिल्ली गये थे। उनके साथ रूटीन स्वास्थ्य जांच के लिए शिबू सोरेन भी गये थे।
शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Previous Articleइतिहास के पन्नों में 12 सितंबरः सारागढ़ी की लड़ाई में 14 हजार हमलावर पठानों पर भारी पड़े 21 सिख
Next Article इंतजार करें, पीओके भारत में आयेगा: वीके सिंह
Related Posts
Add A Comment