Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»जी-20: भारत की अध्यक्षता से कई समाधान मिले: सीतारमण
    बिजनेस

    जी-20: भारत की अध्यक्षता से कई समाधान मिले: सीतारमण

    adminBy adminSeptember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बैठक में विश्व बैंक की वित्तीय क्षमता को बढ़ाने पर सहमति बनी

    नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को आम सहमति से पारित कर दिया गया है। जी-20 संयुक्त घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे शिखर सम्मेलन के लिहाज से इस संयुक्त घोषणापत्र को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

    राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने प्रेस को संबोधित किया। वित्त मंत्री ने कहा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को जी-20 वित्तीय समावेशन कार्य योजना में भी एकीकृत किया गया है, जो 2024 और 2026 के बीच चलेगा।

    प्रेस को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि बैठक में वैश्विक समस्याओं के समाधान पर बातचीत हुई, जिसमें क्रिप्टो पर पॉलिसी को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कॉमन क्रिप्टो रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पर जी-20 देश सहमत हो गए हैं। सीतारमण ने कहा कि समिट में 21वीं सदी के चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान वैश्विक समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बात पर चर्चा की गई कि कोई भी देश पीछे ना छूटे। इस दौरान ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई।

    सीतारमण ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता ने ऐसे समाधान तैयार किए हैं, जो प्रत्येक सदस्य के साथ मेल खाते हैं और सभी के लिए साझा राह प्रस्तुत करते हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि बड़े, बेहतर और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबी) की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि बेहतर बड़े और अधिक प्रभावी एमडीबी का होना जरूरी है, क्योंकि दुनिया भर से विकासात्मक मांगें बहुत बढ़ रही हैं। इसलिए इन संस्थानों को बेहतर और बड़ा बनाना होगा। सीतारमण ने कहा कि बैठक में विश्व बैंक की वित्तीय क्षमता को बढ़ाने पर सहमति बनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-20: प्रधानमंत्री मोदी ने अजय बंगा सहित सभी विश्व नेताओं का स्वागत किया
    Next Article मोरक्को भूकंप लीड : मरने वालों की संख्या 800 पार, हजारों इमारतें ध्वस्त
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version