Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई तेज छलांग
    बिजनेस

    शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई तेज छलांग

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों ने 1 दिन में की ढाई लाख करोड़ की कमाई

    नई दिल्ली। गुरुवार की गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार दोबारा मजबूती हासिल करने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिससे बाजार की चाल भी तेज हो गई। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में मुनाफावसूली के चक्कर में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बना। इसके बावजूद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार के दौरान आईटी इंडेक्स को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। फार्मास्यूटिकल इंडेक्स तो आज 2 प्रतिशत से अधिक उछल गया। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, ऑटोमोबाइल, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स में भी तेजी बनी रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार की तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 319.10 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 316.65 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.45 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

    आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 3,781 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,354 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,275 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 152 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,026 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,376 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में और 650 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़त के साथ और 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई के सेंसेक्स ने आज 235.61 अंक की मजबूती के साथ 65,743.93 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर 65,570.38 अंक के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारों ने अपना जोर बना दिया। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से दोपहर 2:30 बजे के करीब सेंसेक्स 648.33 अंक की तेजी के साथ 66,151.65 अंक तक पहुंच गया। हालांकि कारोबार के आखिरी आधे घंटे के दौरान मुनाफावसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 328 अंक से ज्यादा फिसल कर 320.09 अंक की बढ़त के साथ 65,828.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी आज 57.65 अंक की तेजी के साथ 19,581.20 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में हुई बिकवाली के कारण ये सूचकांक भी गिरकर 19,551.05 अंक के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद खरीदारी का जोर बनने पर ये सूचकांक 202.70 अंक की छलांग लगा कर 19,726.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मुनाफावसूली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 88 अंक गिर कर 114.75 अंक की मजबूती के साथ 19,638.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 5.53 प्रतिशत, एनटीपीसी 3.59 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 2.94 प्रतिशत, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 2.91 प्रतिशत और डिवीज लेबोरेट्रीज 2.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, अडाणी इंटरप्राइजेज 2.48 प्रतिशत, एलटी माइंडट्री 1.05 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.54 प्रतिशत और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केट में रौनक लौटी, बिटकॉइन 27 हजार डॉलर के पार पहुंचा
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version