Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»लोकसभा चुनाव में खुद मिट जाएंगे सनातन मिटाने वाले : स्वाती सिंह
    विशेष

    लोकसभा चुनाव में खुद मिट जाएंगे सनातन मिटाने वाले : स्वाती सिंह

    adminBy adminSeptember 14, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पहली बात यह कि सनातन का मतलब हिंदू धर्म नहीं है। यह उन अर्थों में हिंदू से जुड़ा है, क्योंकि यह सनातनी अर्थात सबसे पुराना है। सनातन धर्म उस समय से है जब कोई संगठित धर्म अस्तित्व में नहीं था। मानव सभ्यता धीरे-धीरे पशुवत से आगे बढ़ रही थी, सोच विकसित हो रही थी। इस कारण अब इसे जिंदगी के कुछ कायदे कानुन भी बनने शुरू हुए और उस नियमावली के तहत जीने का तरीका बनना शुरू हो गया। कुछ प्रकृति पर भरोसा किया जाने लगा। प्रकृति पूजन भी शुरू हो गया। इस पुरातन धर्म को ही सनातन कहा गया। चूकि हिंदू धर्म ही विश्व का सबसे पुराना धर्म है। जो भी पुरातन है, वह सनातन है और पुरातन हिंदू है, इस अर्थ में सनातन भी हिंदू धर्म से जोड़ दिया गया। वरना वृहद रूप में देखें तो हर धर्म हिंदू धर्म से ही निकला है अर्थात सनातन का अर्थ तो सर्वधर्म है। सभी धर्मों की जड़े ही सनातन हैं। यदि कोई भी, किसी भी धर्म का व्यक्ति सनातन का विरोध करता है तो वह अपने पूर्वजों का विरोध करता है।
    जिसका कभी अंत नहीं हो सकता, वही सनातन है। दूसरे सभी उसी सनातनी जड़ से निकले पंथ हैं, जहां पर एक फिक्स नियमावली है। उसका पालन करना अनिवार्य है, लेकिन सनातन ही ऐसा धर्म हैं, जहां पर समयानुसार बदलाव संभव है और समय-समय पर बदलाव होते भी रहे हैं। वैदिककाल का ही देखिए पहले एकेश्वरवाद था, फिर बहुदेववाद आया। सनातन धर्म ही ऐसा है, जहां कण-कण में भगवान को देखता है। पूरे जीव जगत का पूजन करता है और आज कुछ लोग सनातन को ही मिटाकर अपनी राजनीति को चमका रहे हैं। यह निश्चय है कि जो सनातन को मिटाने चला है, उसकी पीढ़ियां खप गयीं और खप जाएगी, लेकिन सनातन नहीं मिटने वाला नहीं है।
    यह भी तथ्यगत है कि हिंदू धर्म ही ऐसा धर्म है, जहां पर कोई भी टिप्पणी कर देता है और वह निकल जाता है, वरना दूसरी जगहों पर गर्दन काटने का भी फरमान जारी हो जाता है। यह भी बता दूं कि अब सनातन जग गया है, अपने धर्म के प्रति, अपने कर्म के प्रति, अपनी सहिष्णुता के प्रति। यहां हर सनातनी विधर्मियों को अपनी गांधीवादी नीति से जवाब देगा। उदयनिधि स्टालिन का मौन समर्थन करने वाले सभी विपक्षियों की मंशा भी जनता समझ चुकी है। यह तो निश्चय है कि इंडी गठबंधन का भी दो सितम्बर को उदयनिधि के दिये गये बयान में समर्थन है, वरना वह अब तक गठबंधन से अलग कर देता।
    यह बता दूं कि उदयनिधि द्वारा दो सितम्बर को चेन्नई में सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। साथ इसे खत्म करने को कहा था। उन्होंने कहा, “कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते। हमें उन्हें खत्म करना है। सनातनम (सनातन धर्म) भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है।
    हिंदू धर्म ही एक ऐसा धर्म है, जहां सबसे ज्यादा लचीलापन है और हम जानते हैं कि लचीला कभी टूट नहीं सकता। यही कारण है कि हिंदू धर्म को तोड़ने वाले इस दुनिया से टूट गये, लेकिन यह धर्म आज भी अपना झंडा बुलंद कर रहा है। स्टालिन को यह समझना चाहिए कि वे हिंदू बाहुल्य राष्ट्र में इसके खत्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन यह धर्म आज उस देश में अपना झंडा बुलंद कर रहा है, जहां के अंग्रेज आकर यहां इसे कुचलने का प्रयास किये थे। वहां पर जाकर आज ऋषि सुनक प्रधानमंत्री होते हुए भी अपने को हिंदू धर्मावलंबी बताना नहीं भूलते। भारत में आकर अपने व्यस्त समय में भी अक्षरधाम जाकर मत्था टेकना नहीं भूलते।
    भारत के लिए तो सनातन का अर्थ ही राष्ट्रवाद है। उस राष्ट्रवाद का झंडा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उठाए हुए हैं। राष्ट्र विरोधियों को जवाब हर कदम पर जनता दे रही है और यही स्थिति रही तो आगे भी देती रहेगी। 2014 में भी जब गुजरात से निकलकर नरेंद्र मोदी पूरे राष्ट्र का नेतृत्व करने आये तो विरोधियों ने एकजुट होकर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन विरोधियों के विरोध को देखकर जनता ने समझ लिया कि यह ठगों का, परिवारवादियों का, राष्ट्रविरोधियों का, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है, जो एक राष्ट्रवादी का विरोध करने पर उतारू है। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वह चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि जनता ने वह चुनाव लड़ा और पूरे भारत में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायी। दूसरी बार भी विरोधियों के विरोध के बावजूद जनता ने नरेंद्र मोदी को ही प्रधानसेवक के रूप में चुना, क्योंकि भारत उन्हीं के नेतृत्व सुरक्षित है।
    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व का गुरू बनने के लिए अगली पंक्ति में खड़ा है। हर विश्व का नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोहा मानता है, ऐसे में विपक्ष बौखला गया है। उसे भारत से प्रेम नहीं है, उसको कुर्सी चाहिए। यही कारण है कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए घमंडिया गठबंधन द्वारा ही उदयनिधि को इस तरह के वक्तव्य का इशारा किया गया होगा। इसके साथ ही कांग्रेस ने उनका निजी बयान बताकर खुद से अलग कर लिया।
    असल में राजीव गांधी के बाद कांग्रेस हिंदू धर्म का सबसे बड़ी विरोधी पार्टी है। यह वही पार्टी है, जो सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर बताई थी कि राम काल्पनिक हैं और रामसेतु का कोई अस्तित्व नहीं। यह वही पार्टी है, जिसके नेता आतंकवादियों की सुप्रीम कोर्ट में परेवी करते हैं। इसके साथ खड़े समाजवादी पार्टी के बारे हर बच्चा जानता है, जिसने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार सेवक शहीद हो गये।
    (लेखिका- पूर्व मंत्री, भाजपा नेता हैं।)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने एसकेएमसीएच ऑपरेशन थियेटर का किया उद्घाटन
    Next Article जसप्रीत बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी यूनिट मजबूत हुई: पारस म्हाम्ब्रे
    admin

      Related Posts

      भारत में हजारों पाकिस्तानी महिलाएं शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आयीं, निकाह किया, लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया

      May 1, 2025

      पाकिस्तान के शिमला समझौता रोकने से कहीं भारत उसके तीन टुकड़े न कर दे

      April 29, 2025

      सैन्य ताकत में पाकिस्तान पीछे लेकिन उसकी छाया युद्ध की रणनीति से सतर्क रहना होगा भारत को

      April 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version