Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काठमांडू के मेयर गाड़ी रोकने पर भड़के, दोबारा ऐसा होने पर सिंहदरबार फूंकने की धमकी दी
    दुनिया

    काठमांडू के मेयर गाड़ी रोकने पर भड़के, दोबारा ऐसा होने पर सिंहदरबार फूंकने की धमकी दी

    adminBy adminSeptember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। काठमांडू के मेयर बालेन शाह के फेसबुक स्टेटस ने रात करीब नौ बजे नेपाल के राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। देश के मुख्य प्रशासनिक भवन सिंहदरबार में आग लगाने की धमकी देने के उनके इस स्टेटस पर समर्थक खुशी से उछल पड़े।

    मेयर बालेन शाह ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा -“आज तो कुछ नहीं हुआ। यदि कल से किसी भी पुलिस वाले ने काठमांडू महानगरपालिका की कोई भी गाड़ी रोकी तो सिंहदरबार में आग लगा दी जाएगी।” इतना ही नहीं अपने स्टेटस के अन्त में बालेन ने नेपाल सरकार को चोर की संज्ञा दी।

    दरअसल हुआ यूं था कि उनके सरकारी वाहन को ट्रैफिक पुलिस ने कुछ देर के लिए रोक लिया था। काठमांडू ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद भट्ट के मुताबिक नियमित चेकिंग के दौरान तीव्र गति में रही गाड़ी को रोका गया। पता चला कि वह महानगरपालिका के मेयर की गाड़ी है। उसमें मेयर की पत्नी बैठी हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ इतना पूछा कि सरकारी अवकाश के दिन सरकारी गाड़ी चलाने की अनुमति है या नहीं?

    भट्ट ने बताया कि एक मिनट भी गाड़ी नहीं रोकी गई। मेयर साहब की पत्नी हैं, यह पता चलते ही गाड़ी को जाने दिया गया। इस मुद्दे को बेवजह उछाला जा रहा है। बालेन के समर्थकों का कहना है कि मेयर की पत्नी गर्भवती हैं। लेबर पेन होने की वजह से उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। आज सुबह मेयर की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है।

    अपने बयानों से हमेशा विवादों में घिरने वाले मेयर ने इससे पहले अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर हिन्दी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने का फरमान जारी किया था। भारत की संसद में लगाए गए सांस्कृतिक नक्शा का विरोध कर भी विवादों में आ चुके हैं। हाल ही में चीन के नए नक्शे के विरोध में बालेन ने अपनी चीन यात्रा को रद्द करने की बात कही थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में अपराधी बेखौफ: बाबूलाल मरांडी
    Next Article पाकिस्तान में आतंकवादियों ने अगस्त में 54 बार हमला किया, 112 की मौतः रिपोर्ट
    admin

      Related Posts

      अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

      July 6, 2025

      नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

      July 6, 2025

      इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version