Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»आदिवासी जनजीवन में रची-बसी करमा-धरमा की कहानी
    खूंटी

    आदिवासी जनजीवन में रची-बसी करमा-धरमा की कहानी

    adminBy adminSeptember 24, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। झारखंड के जानजातीय समाज और सदानों द्वारा कई तरह के पर्व त्योहार मनाये जाते हैं, पर इनमें दो पर्व करमा और जीतिया या जीवित्पुत्रिका सदानों और आदिवासियों द्वारा समान श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाये जाते हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि करमा पर्व में आदिवसाी समाज में पूजा-पाठ पाहनों द्वारा कराया जाता है, वहीं मूलवासियों (गैर आदिवासियों) में यह काम पंडित-पुरोहित कराते हैं।

    करमा पर्व जनजातीय समुदाय का सरहुल के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। करमा का त्योहार मुंडा, हो, खड़िया, उरांव सहित अन्य जनजातियों द्वारा समान रूप से मनाया जाता है। करमा पर्व भाद्रपद या भादो महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 25 सितंबर को पूरे झारखंड सहित ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में मनाया जाएगा।

    सरना समाज के नेता और जनजातीय समाज को नजदीक से जानने वाले भीम मुंडा बताते हैं कि सरहुल जहां रबी फसल होने के बाद मननाया जाता है, वहीं करमा का त्योहार धान रोपनी के बाद अच्छी फसल की कामना के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरहुल और करमा दोनों की त्योहार प्रकृति से जुड़े हैं। यह पर्व बहनें अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए मनाती हैं, जो उनके पवित्र संबंध और अटूट प्रेम को दर्शाता है। भीम मुुंडा ने कहा कि करमा पर्व को आदिवासी संस्कृति का प्रतीक भी माना जाता है। इस पर्व में एक खास नृत्य भी किया जाता है, जिसे करम नाच करमा नृत्य भी कहा जाता है।

    उन्होंने कहा कि इस पर्व को खासकर कुंवारी लड़कियां ही मानती हैं। इस पर्व में बहनें अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए उपवास रखती हैं। इन व्रतियों को करमैती या करमइती कहा जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए करमैती तीन, पांच, सात या नौ दिन का अनुष्ठान करती हैं। इस दौरान पूरा परिवार सात्विक ढंग से रहता है। भीम मुंडा ने कहा कि करमा पर्व के पहले दिन करमैती किसी नदी, तालाब या किसी डोभा किनारे से बांस के डलिया(टोकरी) में बालू भर कर लाती हैं। घर आकर पूरे नेम-निष्ठा के साथ टोकरी के बालू में सात तरह के अनाज कुलथी, चना, जौ, तिल, मकई, उरद, सुरगुजा या गेहूं) के बीजों डल दिया जाता है और हर हर दिन सन करके उसमें पानी दिया जाता है। कुछ ही दिनों में छोटे-छोटे पौधे उग आते हैं, जिसे जावा कहा जाता है।

    सरहुल में जो महत्व सखुआ के फूल का है, वही महत्व करमा में जावा का है। करमैती हर दिन सुबह-शाम जावा के पास गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं, जिसे जावा जगाना कहते हैं। दशमी के दिन करम राजा को निमंत्रण देने के लिए जाना पड़ता है। निमंत्रण वही देने जाती है, जो उपासक होती है। करम वृक्ष के पूरब तरफ़ के दो चंगी वाली डाली को माला से बांधा जाता है और करम देवता से प्रार्थना की जाती है कि हमलोग कल आपके पास ढोल-नगाड़े के साथ आएंगे, आपको हमारे साथ चलना होगा। निमंत्रण देने के लिए डलिया में सिंदूर, बेल पत्ता, गुंड़ी (अरवा चावल को पीसकर बनाया जाता है) सुपारी, संध्या दीप आदि साथ ले जाना पड़ता है। एकादशी के दिन सुबह ही सभी लड़कियां (करमैती) फूल लोहरने (फूल तोड़ने )के लिए अपने आसपास के जंगल या बगानों में जाती हैं।

    फूल, पत्ता, घास, धान इत्यादि जो मिलता है, सबको एक नयी टोकरी में जमा किया जाता है। शाम को पाहन करम की डाली को काटकर अखड़ा और लोगों के घरों में गाड देते हैं। पाहन द्वारा पूजा करने के बाद ही व्रतियों को पूजा करने की अनुमति होती है। सदानों के घरों में भी पाहन की करम की डाली गाड़ते हैं। करमा वृक्ष से डाल को कुल्हाड़ी से एक ही बार में काटा जाता है तथा इसे जमीन पर गिरने नहीं दिया जाता है। करमा पूजा के दिन करमा की छोटी-छोटी डाली को खेत-खलिहानों रोपा जाता है। पूजा के समय करमैती करम डाली के चारों ओर आसन पर बैठ जाती हैं। इसे प्रकृति के आराध्य देव मानकर पूजा करती है और बहनें अपने भाइयों के स्वास्थ्य रहने और सुरक्षा की कामना करती हैं। पूजा के दौरान पाहन द्वारा करमा-धरमा की कहानी भी सुनायी जाती है। पूजा होने के बाद करमैती अपना उपवास तोड़ती हैं। उसके बाद सभी करमैती तथा आसपास तथा घर के लोग खूब नाच-गान करते हैं। मांदर के साथ साथ ढोल-नगाड़े की थाप पर सभी थिरकते है और करम नृत्य करते हैं। पूजा समाप्त होने के बाद अगले दिन सुबह करमैती करम डाली को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ तालाब, पोखर या नदी में गीत गाते और नृत्य करते हुए विसर्जित कर देती हैं।

    बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है करमा पर्व
    भीम मुंडा बताते हैं कि करमा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रचलित कथा के अनुसार आदिकाल में सात भाई एक साथ रहते थे, जो कड़ी मेहनत के साथ खेती-बारी करते थे। उनके पास दोपहर के भोजन के लिए भी समय नहीं था। इसलिए, उनकी पत्नियां प्रतिदिन उनका दोपहर का भोजन खेत में ले जाती थीं। एक बार ऐसा हुआ कि उनकी पत्नियां उनके लिए दोपहर का खाना लेकर खेत नहीं पहुंची। वे दिन भर भूखे थे। शाम को वे घर लौटे, तो देखा कि उनकी पत्नियां आंगन में करम पेड़ की एक शाखा के पास नाच-गा रही थीं। इससे वे क्रोधित हो गए और एक भाई ने अपना आपा खो दिया। उसने करम की डाली छीनकर नदी में फेंक दी। करम देवता का अपमान किया गया। परिणामस्वरूप, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब होती चली गई और वे भुखमरी की स्थिति में आ गए।

    एक दिन एक पुजारी उनके पास आया, और सातों भाइयों ने उसे पूरी कहानी सुनाई। फिर सातों भाई करम देवता की तलाश में गांव से निकल गए। वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहे । एक दिन, उन्हें करम का पेड़ मिला। इसके बाद, उन्होंने इसकी पूजा की और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा। भूमिज और उरांव समाज में प्रचलित कथा के अनुसार आदिकाल में सात भाई एक साथ रहते थे। छह बड़े भाई खेतों में काम करते थे और सबसे छोटा घर पर रहता था। वह अपनी छह भाभियों के साथ आंगन में करम की डालली के चारों ओर नाच-गाने में मगन था। एक दिन, वे नृत्य और गीत में इतने तल्लीन थे कि भाइयों का सुबह का भोजन पत्नियों द्वारा खेत में नहीं ले जाया गया।

    जब भाई घर पहुंचे, तो वे क्रोधित हो गए और करम की डाली को नदी में फेंक दिया। सबसे छोटा भाई क्रोधित होकर घर छोड़कर चला गया। फिर बचे हुए भाइयों पर बुरे दिन आ गये। उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया, फसलें बर्बाद हो गई। भटकते समय सबसे छोटे भाई को नदी में तैरती हुर्ठ करम की डाली मिली। फिर उसने भगवान को प्रसन्न किया, जिसने सब कुछ बहाल कर दिया। इसके बाद वह घर लौट आया और अपने भाइयों को बुलाया और उन्हें बताया कि उन्होंने करम देवता का अपमान किया है। वे बुरे दिनों में पड़ गये। तभी से करम देवता की पूजा की जाने लगी।

    पौरी भुइयां के बीच एक और किंवदंती प्रचलित है कि एक व्यापारी बहुत समृद्ध यात्रा के बाद घर लौटा। उसका जहाज बहुमूल्य धातुओं और अन्य मूल्यवान वस्तुओं से भरा हुआ था, जो वह दूर देशों से लाया था। परंपरा के अनुसार, वह अपनी पत्नी और रिश्तेदारों द्वारा औपचारिक रूप से स्वागत किए जाने के लिए जहाज में इंतजार कर रहा था। चूंकि वह करम उत्सव का दिन था, सभी महिलाएं नृत्य में और पुरुष ढोल बजाने में मगन थे, इसलिए कोई भी उसे लेने नहीं आया। व्यापारी उन पर क्रोधित हो गया। उसने करम की डाली को उखाड़ कर फेंक दिया। तभी करम देवता का कोप उन पर टूट पड़ा। उसका जहाज तुरंत समुद्र में डूब गया। व्यापारी ने ज्योतिषियों से सलाह ली ,जिन्होंने उसे करम देवता को प्रसन्न करने के लिए कहा। वह करम देवता की खोज में निकल गया। उसे समुद्र में तैरते हुए पाया। उसने बड़ी भक्ति से उसे प्रसन्न किया और उसकी सारी संपत्ति उसे वापस मिल गयी। उस दिन से करम पूजा की परंपरा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा में सो रहे परिवार पर गिरा मकान, पांच दबे, दो गंभीर
    Next Article झारखंड में कैश वैन की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version