Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल के शब्दकोश से ‘ॐ’ शब्द हटाने के फैसले पर बवाल, हो रहा है चौतरफा विरोध
    विदेश

    नेपाल के शब्दकोश से ‘ॐ’ शब्द हटाने के फैसले पर बवाल, हो रहा है चौतरफा विरोध

    adminBy adminSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के शब्दकोश से ॐ शब्द हटाने को लेकर यहां बवाल मच गया है। सरकारी निकाय के इस फैसले का ना सिर्फ चौतरफा विरोध हो रहा है, बल्कि इसको लेकर सर्वोच्च अदालत में मुकदमा तक दायर कर दिया गया है।

    नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान ने अपने यहां से प्रकाशित होने वाले आधिकारिक नेपाली शब्दकोष से ॐ शब्द को हटाने का फैसला लिया है, जिसका राजनीतिक रूप से व्यापक विरोध हो रहा है। कई राजनीतिक दल के नेताओं ने प्रज्ञा प्रतिष्ठान को चेतावनी देते हुए इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। सत्तारूढ नेपाली कांग्रेस की केन्द्रीय समिति की बैठक में ही इस पर आवाज उठाई गई है। कांग्रेस के नेता शंकर भण्डारी ने इस विषय में सरकार से अपना पक्ष रखने की मांग की है।

    इसी तरह राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेता कमल थापा ने भी ॐ शब्द हटाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ॐ सिर्फ एक शब्द या ध्वनि नहीं, बल्कि यह सनातन समाज की पहचान है। इसे हटाना धर्म पर प्रहार करने जैसा है। इसके अलावा अलग-अलग पार्टियों ने भी इसका विरोध किया है। नेपाल के गैर राजनीतिक छात्र संगठन प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया है। प्रतिष्ठान को अपने फैसले तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन पत्र भी दिया गया है।

    इस फैसले को लेकर अधिवक्ता स्वागत नेपाल ने सर्वोच्च अदालत में एक रिट दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने इस पर अपना विचार रखने के लिए एमिकस क्यूरी भेजने का आग्रह नेपाल बार काउंसिल से किया है। रिट दायर करने वाले अधिवक्ता स्वागत नेपाल ने कहा कि अगली सुनवाई में एमिकस क्यूरी का विचार सुनने के बाद फैसला किए जाने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेनिन के पेट्रोल भंडार में आग लगने से 35 लोगों की मौत
    Next Article महिला से एक करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में चार गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version