Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: कटिहार जिले में 1610 आवेदकों को मिली स्वीकृति
    राज्य

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: कटिहार जिले में 1610 आवेदकों को मिली स्वीकृति

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कटिहार। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के द्वितीय चरण में कटिहार जिले में 1610 आवेदकों को जिला स्तर से स्वीकृति मिली है। यह जानकारी जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में दी।

    जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना होगा।

    बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, नगर आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम अधिक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक और जन प्रतिनिधि सौरभ मालाकार उपस्थित रहे।

    डोमेन सदस्य ने बताया कि चयनित लाभुकों को डाक के माध्यम से पहचान पत्र प्राप्त हो रहे हैं और कुछ संस्थानों में 40-40 लाभार्थी का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन ऋण प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिस पर डीएम द्वारा जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया गया कि विभाग से समन्वय स्थापित कर पोर्टल पर सुधार करने हेतु संशोधन किया जाए।

    जिला उद्योग केंद्र को पोर्टल पर सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया है, ताकि लाभुकों को ऋण प्रक्रिया में आसानी हो। इसके अलावा, आम जनता में योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

    पीएम विश्वकर्मा योजना से कटिहार जिले के कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह योजना क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे इस योजना को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में सर्राफा दुकान की दीवार काटकर चोरी
    Next Article वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2024 का गुरुवार से नई दिल्ली में शुरू होगा चार दिवसीय मेगा इवेंट
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधार को ‘बचत उत्सव’ बताया, भारतीयों के बचेंगे ढाई लाख करोड़ रुपये
      • भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन
      • श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
      • चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version