Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड कांग्रेस के 14 और झामुमो के तीन विधायक मेरे संपर्क में : हिमंता बिस्वा सरमा
    Jharkhand Top News

    झारखंड कांग्रेस के 14 और झामुमो के तीन विधायक मेरे संपर्क में : हिमंता बिस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी पहुंचे रांची
    -सरमा का हवाई अड्डे पर प्रदेश नेताओं ने किया स्वागत
    -सिपाही दौड़ में मृतक युवाओं को परिजनों से की मुलाकात
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि मेरे संपर्क में झारखंड कांग्रेस के हमेशा 12 से 14 विधायक रहते हैं। साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी 2-3 विधायक संपर्क में हैं। वह रांची हवाई अड्डे पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। सरमा सोमवार शाम दो दिवसीय यात्रा पर रांची पहुंचे हैं। एयपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सरमा सिपाही दौड़ में मृतक युवाओं के परिजनों से मुलाकात की। उनका ढांढस बंधाया और हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया।

    दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद यह चर्चा जोरो पर थी कि कई और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। असम के मुख्यमंत्री जब एयपोर्ट से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे इस पर सवाल पूछा। पत्रकारों ने पूछा कि राज्य के कितने विधायक आपके संपर्क में हैं। उन्होंने विधायकों के संपर्क की बात कही। साथ ही मुस्कुराते हुए कहा कि विधायक तो कई संपर्क में हैं। लेकिन बाहर से सभी को ले लेंगे, तो मेरी पार्टी के लोग ही नाराज हो जायेंगे और मुझे मारने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकतार्ओं को भी सम्मान देना जरुरी है।

    बंधू तिर्की से वीडियो कॉल जुड़े क्यों, ये पूछें:
    पत्रकारों ने जब पूछा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा है कि आपने उन्हें भाजपा में शामिल होने का न्योता वीडियो कॉल के जरिये दिया था। हिमंता बिस्वा सरमा ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने बंधू तिर्की से कभी बात नहीं की। उनकी बेटी मांडर की विधायक शिल्पी नेता तिर्की एयरपोर्ट पर मिली थीं, तब हाय-हेलो हुआ था। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉल में बात करने के लिए उधर से भी किसी को जुड़ना पड़ता है। इसलिए पहले बंधु तिर्की को बताना चाहिए कि वो आखिर क्यों वीडियो कॉल से जुड़े थे।

    हेमंत की अभी देश को जरूरत है:
    मीडिया के हेमंत सोरेन के बायन लेकर भी सरमा से सावल किया। उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि विपक्ष उन्हें फांसी पर लटकाना चाहता है। इस पर जवाब देते हुए हिमंता ने कहा कि हेमंत सोरेन दीघार्यु हों। क्योंकि देश को उनकी जरूरत है। भाजपा क्यों उन्हें फांसी पर लटकाना चाहेगी। भाजपा तो सिर्फ हेमंत सोरेन से घुसपैठ रोकने के लिए कह रही है। साथ ही उत्पाद सिपाही में दौड़ने के दौरान जिन युवाओं की मौत हुई है, उनके परिजनों को एक नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रही है।

    पाकुड़ में कैसे बढ़ गई मुस्लिमों की संख्या
    इसम के मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी का मुद्दा इसलिए हमेशा उठा रहे हैं क्योंकि जब वह पाकुड़ गये, तब उन्हें पता चला कि पहले वहां हिन्दू विधायक होते थे। अब मुस्लिम विधायक बनते हैं। उन्होंने पाकुड़ के डीसी से पूछा है कि वह बताएं कि कैसे डेमोग्राफी बदल गयी।

    प्रदेश नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत:
    भाजपा के प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शांम करीब तीन बजे रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से सरमा भाजपा प्रदेश कार्यालय गये। शाम में सरमा उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत जवान अजय कुमार मुंडा के ओरमांझी स्थित आवास पर गये। वहां उसके परिजनों से मिले। इसके बाद वह नामकुम गये, जहां मृतक जवान स्व. विकास लिंडा के परिजनों से मुलाकात की। हिमंता बिस्वा सरमा 10 सितंबर की सुबह रांची से वापस लौटेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर संजय सेठ ऑस्ट्रेलिया रवाना
    Next Article अवसरवादी और परजीवी राजनीति कर रही आजसू: सुप्रियो
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version