रांची। कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआइ की झारखंड प्रदेश नेत्री आरुषि वंदना को राष्ट्रीय मेन बॉडी में राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। यह झारखंड से एनएसयूआइ की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उनके साथ झारखंड के आयुष सिन्हा को भी इस टीम में जगह दी गयी है।
एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इन्हें राष्ट्रीय मेन बॉडी में जगह दी है। झारखंड से आरुषि वंदना और आयुष सिन्हा को चुना गया है। बता दें कि आरुषि वंदना 2016 से एनएसयूआइ में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड से एक महिला को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना गर्व की बात है।